Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: मेरठ में ठंड बढ़ने के साथ ही छाया कोहरा भी,जानिए आज के मौसम का हाल

Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में शनिवार को भी कोहरे के साथ ही दिन की शुरुआत हुई। वहीं मेरठ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम आंका गया। सुबह के समय लोग अब गर्म कपड़े पहन रहे हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 06 Nov 2021 08:50 AM (IST)Updated: Sat, 06 Nov 2021 08:50 AM (IST)
मेरठ और आसपास शनिवार की सुबह खासी ठंड महसूस की गई।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों का मौसम इनदिनों तेजी के साथ बदला दिख रहा है। दीपावली के साथ ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। घरों में पंखे बंद हो गए हैं। शुक्रवार को दिन में भी लोग हाफ स्वेटर में नजर आए। शनिवार को सुबह शुरुआत हल्‍के कोहरे के साथ ही हुई। धूप भी निकल आई है। मेरठ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। ऐसे में मौसम हमें अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान भी रखना चाहिए। दीपवाली के बाद प्रदूषण भी बढ़ गया है।

loksabha election banner

यह बताया मौसम विभाग ने

मौसम विभाग ने शनिवार को सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। सुबह के समय शहर के बाहरी इलाकों में धुंध छाई रही। मोहिउद्दीनपुर के पास सुबह सात बजे दृश्यता 500 मीटर से कम रही। रात में वातावरण में आद्र्रता का स्तर उच्च बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम आद्र्रता 96 प्रतिशत रही। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार पूरी तरह शांत है जिससे प्रदूषण भी सिर उठा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार से हवा की गति में बढ़ोतरी होगी जिससे प्रदूषण की चादर कुछ हद तक छंटेगी।

छाया घना कोहरा, यातायात प्रभावित

गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही बागपत जिले में इस बार की सर्दी के मौसम का पहला कोहरा देखने को मिला, जिससे सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही, जिसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। जैसे जैसे दिन निकला तो सड़कों पर कोहरे का असर कम हो गया। धूप निकलने के बाद उतनी सर्दी महसूस नहीं हुई जितनी सुबह हो रही थी। दीपावली के पर्व पर देर रात तक पटाखें छुड़ाए गए, जिससे प्रदूषण में इजाफा हुआ। देर रात चारों ओर प्रदूषण का धुआं देखने को मिला, लेकिन शुक्रवार की सुबह जैसे ही लोग घरों से बाहर निकले तो उन्हें कोहरे की चादर फैली हुई दिखाई दी थी। शनिवार को सुबह धूप के दर्शन भी हो गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.