Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: जम्मू और देहरादून से ठंडी मेरठ की रात, 10 साल में अक्टूबर में सबसे ज्यादा लुढ़का पारा

Meerut Weather Update मेरठ में ठंड ने जबरदस्‍त तरीके से दस्‍तक दे दी है। बीते दिनों हुई बारिश के चलते ठंडी हवाएं भी चलने लगी हैं। मेरठ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा। दिवाली से पहले ही अच्‍छी सर्दी का अहसास हो सकता है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 10:20 AM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 10:20 AM (IST)
Meerut Weather Update: जम्मू और देहरादून से ठंडी मेरठ की रात, 10 साल में अक्टूबर में सबसे ज्यादा लुढ़का पारा
मेरठ में इनदिनों में ठंड में इजाफा हो गया है।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update मेरठ में ठंड ने इस बार समय से पहले ही दस्तक दे दी है। 26 अक्टूबर की रात बीते 10 साल में अक्टूबर की सबसे ठंडी रात रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से चार डिग्री कम रहा। मेरठ का न्यूनतम तापमान देहरादून 14.5 और जम्मू 14.4 से खासा कम रहा। बुधवार के बाद गुरुवार को सुबह तेज धूप के साथ ही दिन की शुरुआत हुई। हालांकि सुबह के समय खासी ठंड का अनुभव हुआ। 

loksabha election banner

मौसम विभाग का अनुमान

अक्टूबर में हुई अच्छी बारिश ने ठंड के जल्द आगमन का रास्ता साफ किया। 2012 से 2020 तक अक्टूबर में कभी भी न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से कम नहीं रहा है। लेकिन इस बार तापमान में जल्द गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 12 और 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई है। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि गुरुवार को हवाओं की गति में तेजी आने की संभावना है। जिससे तापमान और कम हो सकता है।

अक्टूबर में पिछले सालों में निम्नतम न्यूनतम तापमान

2021 12.8 अब तक

2020 13.0

2019 16.0

2018 13.3

2017 14.7

2016 13.4

2015 13.7

2014 14.7

2013 14.9

2012 16.7

2011 11.9

कहीं बादल भी नजर आए

गौरतलब है कि मंगलवार को हालांकि दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई लेकिन सुबह से ठंडक बनी रही। मेरठ के आसपास जिलों में भी धूप निकली, कहीं कहीं पर बादल भी नजर आए थे। सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया था, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। चार अप्रैल के बाद तापमान में इतनी गिरावट देखने को मिली है।

यह भी जानें

मेरठ में यह भी जान लीजिए कि चार अप्रैल को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद से न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से अधिक रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। रविवार को हुई बारिश 12 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक 99 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। 2013 में पूरे अक्टूबर में हुई 91.7 मिलीमीटर बारिश के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। अक्टूबर में सामान्य रूप से 23 मिलीमीटर बारिश होती है। हालांकि बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.