विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Update: मेरठ में बदलने वाला है मौसम? मई खत्म होने से पहले ही बरसात के आसार

Published: Wed, 27 May 2026 02:41 PM (IST)

मेरठ में नौतपा के दूसरे दिन भी भीषण गर्मी जारी रही, जहां अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. नौतपा के दूसरे दिन भी मेरठ में भीषण गर्मी।

  2. अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  3. 30 मई से बारिश और धूल भरी हवाओं की संभावना।

जागरण संवाददाता, मेरठ। नौ तपा के दूसरे दिन भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में लू के थपेड़े परेशान कर रहे हैं। मौसम विभाग ने 30 मई से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. यूपी शाही के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से तेज धूल भरी हवाओं के साथ बरसात हो सकती है, जिससे हीटवेव जैसी स्थितियों से राहत मिलेगी। वर्तमान में लगातार 10वें दिन तापमान 41 डिग्री से अधिक बना हुआ है।