Move to Jagran APP

Meerut Weather Today: मेरठ में अभी चार पांच दिन भीषण गर्मी से होगा सामना, मानसून आने में होगी देरी

Meerut Weather News Update मेरठ में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। वेस्‍ट यूपी में आसमान पर तीन चार दिनों से बादल छाए हुए थे। एक दो जिलों में बारिश भी हुई थी। लेकिन बारिश के लिए अभी इंतजार करना होगा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 08:58 AM (IST)
Meerut Weather Today: मेरठ में अभी चार पांच दिन भीषण गर्मी से होगा सामना, मानसून आने में होगी देरी
Weather In Meerut Today मेरठ और आसपास के जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। दिनभर भीषण गर्मी से ही रूबरू होना पड़ेगा। अभी मानसून में भी देरी है। मेरठ में मानसून के आगमन की निर्धारित तिथि 29 जून है। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि वर्तमान में मानसून की जो रफ्तार है उसके अनुसार इसमें दो तीन का विलंब हो सकता है।

loksabha election banner

तापमान में एक डिग्री की वृद्धि

पिछले तीन चार दिनों में तापमान 40 के नीचे आने के बाद गुरुवार से पारा फिर बढ़ने लगा है। गुरुवार को बुधवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई। गुरुवार को तेज धूप से लोग बचते नजर आए। वहीं, 27 से 29 जून तक मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के आसार जताए हैं। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। उन्होंने बताया कि बीते रविवार से मंगलवार तक मौसम में भीषण गर्मी से जरूर कुछ राहत मिली, लेकिन बारिश की उम्मीद मायूसी में बदल गई। 27 जून से एक बार फिर मौसम में बदलाव आने के संकेत हैं। इसके अगले तीन दिनों तक गरज व तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम गर्म और शुष्क रहेगा

मेरठ जनपद में पांच-छह दिन तक मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। पिछले चार दिनों से लोगों को बारिश होने की आस थी लेकिन मायूसी हाथ लगी। इसके साथ गर्मी से मिली राहत भी अब समाप्त होने वाली है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.6 डिग्री रहा। कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि 28 - 29 जून को मौसम में बदलाव आएगा। मानसून की आहट महसूस की जा सकेगी। लेकिन बारिश 1 से दो जुलाई के पहले होने की संभावना नहीं है।

बारिश नहीं होने से मायूसी

मंगलवार को कई बार घटा घिर कर आई, लेकिन बारिश नहीं हुई। तीन दिन से लगातार बादलों की आवाजाही हो रही है, जिससे तापमान भी नियंत्रित है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.6 रहा। कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि बुधवार को मौसम काफी हद तक साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार तक पारा 38 डिग्री पहुंच जाएगा।

बारिश ने किया मौसम में बदलाव

वेस्‍ट यूपी में बारिश के चलते भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। कई जिलों में भीषण गर्मी के बीच बीते गुरुवार की रात से शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम का रुख बदलकर रख दिया था। कई स्थानों पर पेड़ आदि के टूटकर गिरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। जलजमाव भी हो गया है। शनिवार को पूरे दिन मौसम में बदलाव बना रहेगा। शनिवार की सुबह भी अच्‍छी बारिश हुई। रविवार के बाद सोमवार को हालांकि सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई।

मानसून में हो सकती है देरी

आपको बता दें कि मेरठ में मानसून के आगमन की निर्धारित तिथि 29 जून है। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि वर्तमान में मानसून की जो रफ्तार है उसके अनुसार इसमें दो तीन का विलंब हो सकता है। इस बीच तीन चारों से मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार और मंगलवार को मेरठ और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी। वहीं सोमवार को पूरे वेस्‍ट यूपी में बारिश का मौसम तो बना रहा लेकिन बारिश नहीं हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.