Meerut Weather Update: बागपत और बिजनौर में बारिश शुरू, अभी मेरठ में छाए हुए हैं बादल
Meerut Weather News Update वेस्ट यूपी में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी आसमान पर बादल नजर आए और बाद में बागपत और बिजनौर में बारिश शुरू हो गई। मेरठ में अभी बादल ही छाए हुए थे। जुलाई के महीने में वैसे भी बारिश कम ही हुई है।
मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Rain News वेस्ट यूपी में कल से छाए घने बादलों का असर आज शुक्रवार को देखने को मिला। सुबह से बादलों के बाद बागपत, बिजनौर में बारिश देखने को मिली वहीं मेरठ में अभी बादल ही छाए हुए है। कई अन्य जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं। बिजनौर में घने बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी हो रही है। हवा के झोंके भी चल रहे हैं। अभी मौसम खुशगवार बना हुआ है।
जुलाई में नहीं हुई अच्छी बारिश
सावन के महीने में भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश नहीं हो रही है। जुलाई के महीने में भी कम ही बारिश हुई है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी सुबह से आसमान पर बादल नजर आए। हालांकि दिन में सूरज के चमकने से उमस का अहसास हो सकता है। मौसम में एक बार फिर बदलाव के कारण उमस का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का दौर तो लगता है कि इस वक्त थम सा गया है। वहीं मंगलवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है।
सोमवार को हुई था वर्षा
बता दें कि सोमवार को भी मेरठ में दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई थी। सुबह से ही वेस्ट यूपी में आसमान पर बादल छाए हुए नजर आ रहे थे। बारिश होने की संभावना जताई जा रही थी। रविवार को भी पहले सुबह बारिश हुई और इसके बाद दोपहर में रुक रुककर पानी बरसता रहा। इनदिनों पूरे वेस्ट यूपी के मौसम में बदलाव है। रविवार को सुबह से ही मेरठ और आसपास के जिलों में बारिश शुरू हो गई थी।
मौसम में बदलाव
वेस्ट यूपी में कभी धूप निकल रही है तो कभी अचानक पानी बरस जा रहा है। बागपत में रात में रुक रुक कर हुई बारिश से जगह-जगह हुआ जल भराव। धान की फसल को हुआ फायदा। बारिश रुकते ही फिर हुई गर्मी। अभी मौसम में बदलाव जारी रहेगा। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आ रही है।
शामली में भी बरसा था पानी
शामली में सोमवार को मौसम का मिजाज सोमवार को बदलता रहा था। दिन की शुरुआत जहां तेज धूप के साथ हुई तो दोपहर में झमाझम बारिश ने राहत दी थी। बीते कई दिन से दिन की शुरुआत बरसात के साथ हो रही थी, लेकिन सोमवार की सुबह तेज धूप निकली। इस कारण उमस बन गई। तापमान में भी हल्की वृद्धि हुई। दोपहर 12 बजे से मौसम फिर से बदल गया। बादल छा गए और एक बजे बरसात शुरू हो गई।
बीते शनिवार को झमाझम बारिश
शनिवार को मेरठ में आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर बाद करीब चार बजे के आसपास कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। हालांकि इस बार रुक रुककर बारिश हो रही है। मेरठ में रविवार को अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम तापमान 21:8 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 95 न्यूनतम प्रतिशत 87 दर्ज किया गया। वहीं मेरठ में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम तापमान 23:4 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 94 न्यूनतम प्रतिशत 75 दर्ज किया गया था।