Move to Jagran APP

Meerut Weather: जल्‍द 40 के पार होगा तापमान, गर्म हवाएं करेंगी परेशान, जानिए मेरठ के मौसम का हाल

Meerut Weather News Update मेरठ और आसपास के जिलों में भीषण गर्मी जमकर कहर बरपा रही है। तापमान 42 डिग्री की ओर जा रहा है। लू के चलते सड़कों पर सन्‍नाटा ही नजर आता है। ऐसे मौसम में अभी राहत की भी उम्‍मीद नजर नहीं आ रही।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sun, 24 Apr 2022 07:21 AM (IST)Updated: Sun, 24 Apr 2022 08:17 AM (IST)
Meerut Weather: जल्‍द 40 के पार होगा तापमान, गर्म हवाएं करेंगी परेशान, जानिए मेरठ के मौसम का हाल
Weather In Meerut Today वेस्‍ट यूपी के तापमान में और बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ का तापमान अभी और बढ़ेगा। आसपास के जिलों में राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लू के चलते घरों से बाहर निकलना भी कठिन हो रहा है। भीषण गर्मी स्‍वास्‍थ्‍य पर असर डाल सकती है। एक दिन राहत के बाद गर्मी ने फिर प्रकोप दिखाना आरंभ कर दिया। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंचेगा।

loksabha election banner

आज भी गर्म ही रहेगा मौसम

रविवार को आसमान पर तेज धूप खिलेगी और मौसम गर्म रहेगा। शनिवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 17.3 डिग्री रहा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.1 डिग्री रहा था। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जतायी है। वहीं प्रदूषण स्तर मेरठ में खराब बना रहा।

पश्चिम विक्षोभ का असर

20 अप्रैल की रात में पर्वतीय इलाकों में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मेरठ व आसपास के इलाकों में इसका असर दिखाई पड़ा। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर तक धूल भरी तेज हवा चलती रही। धूल भरी हवा के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज हुआ।

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, फिर चलेगी लू

वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार बेअसर रहा पश्चिमी विक्षोभ, बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं हुई है। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट तो आई लेकिन सूखे जैसी स्थिति से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को शिमला में आंधी चलने और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी की चेतावनी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 अप्रैल से लू का प्रभाव और बढ़ जाएगा। आने वाले पांच दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लू का असर तो वेस्‍ट यूपी के जिलों में भी देखने को मिलेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.