Move to Jagran APP

Meerut Weather: मेरठ में तापमान ने तोड़ा 42 साल का रिकार्ड, अभी और झुलसाएगी गर्मी

Meerut Weather News Update एनसीआर सहित पूरे पश्‍चिमी यूपी में इनदिनों भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। नौ अप्रैल के बाद सहने पड़ सकते हैं लू के थपेड़े। गुरुवार को सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा तापमान। शुक्रवार को भी तेज धूप से सामना होगा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 08 Apr 2022 07:10 AM (IST)Updated: Fri, 08 Apr 2022 04:24 PM (IST)
Meerut Weather: मेरठ में तापमान ने तोड़ा 42 साल का रिकार्ड, अभी और झुलसाएगी गर्मी
Weather In Meerut Today मेरठ में अभी भीषण गर्मी से लोगों को रूबरू होना पड़ेगा।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Updat अप्रैल के पहले सप्ताह की गर्मी ने पिछले 42 साल के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है। एक से सात अप्रैल के बीच औसत तापमान 38.4 डिग्री रहा। यह वर्ष 1980 से अब तक का सबसे अधिक औसत तापमान है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि पिछले 42 वर्षों में वर्ष 2022 में अप्रैल के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान रहा है। गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी सुबह से ही तेज चमकता सूरज आसमान पर नजर आया।

loksabha election banner

ऐसा रहा तापमान

वहीं मेरठ में गुरुवार का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह औसत से क्रमश: पांच और दो डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नौ अप्रैल के बाद न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान और बढ़ेंगे। 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद अगले कई दिन तक 41 के आसपास तापमान रह सकता है। न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के पास रहेगा।

आंकड़े गर्मी बढ़ा रहे हैं

मेरठ में एक से सात अप्रैल 2022 तक अधिकतम औसत तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष 2021 अप्रैल के पहले सप्ताह में अधिकतम औसत तापमान 35.4 डिग्री तक पहुंचा था। इससे पहले वर्ष 2016 में 36.4 और वर्ष 2000 में 37.6 डिग्री रहा। अप्रैल 1980 में मेरठ का अधिकतम औसत तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इसमें सबसे कम अप्रैल 2008 और वर्ष 2015 में मेरठ का अधिकतम औसत तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच रहा है।

अगले एक सप्ताह तक गर्मी से कोई राहत नहीं

वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली, ज्यादातर जगह चल रही लू। तेज धूप के बीच 39 से 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो रहा अलग-अलग इलाकों का तापमान। 12 तारीख तक के लिए मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी मप्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौजूदा स्थिति को देखते हुए फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। जम्मू कश्मीर में मार्च महीने में ही कड़े तेवर दिखाने वाली गर्मी अप्रैल महीने में भी छुड़ाएगी पसीने। अप्रैल महीने के पहले पखवाड़े में भी शुष्क रहेगा मौसम। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नही हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.