Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: मेरठ में बादलों के बीच खिली धूप, बारिश के भी होने के आसार

Meerut Weather News Update पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अभी एक दिन पहले आई बारिश के बाद मंगलवार को बादलों के बीच धूप से ही दिन की शुरुआत हुई। लेकिन सावन के भादो के महीने में बारिश होने के भी आसार बन रहे हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 07:00 AM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ में बादलों के बीच खिली धूप, बारिश के भी होने के आसार
Weather In Meerut Today मेरठ और आसपास धूप से ही दिन की शुरुआत हुई।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ में मंगलवार को सुबह बादलों के बीच धूप खिली है। वहीं हवाएं भी चल रही हैं। बारिश होने के आसार बन रहे हैं। बता दें कि रविवार की दोपहर को हुई झमाझम बारिश के बाद सोमवार को दिन की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ ही हुई थी।

loksabha election banner

भादो का महीना

सावन के बाद भादो का महीना शुरू होते ही मौसम में बदलाव नजर आया। रविवार को हालांकि सुबह तो धूप निकली थी लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान पर बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई थी।

एक घंटे की बारिश से बदल दिया था मौसम

रविवार को तेज हवाओं के साथ खूब पानी बरसा। इससे लोगों को राहत मिली। लेकिन वहीं कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया है। कुछ स्‍थानों बिजली के खंभे और पेड़ भी गिर गए। इस दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। लेकिन बारिश के होने से मौसम सुहावना बन गया था। बारिश का दौर करीब एक घंटे तक जारी रहा।

इस बार नहीं हुई अच्‍छी बारिश

इसके पहले मेरठ और आसपास के जिलों में शनिवार के बाद रविवार को भी दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। शुक्रवार को भी आसमान पर तेज चमकते सूरज के कारण लोग उमस से परेशान रहे थे। बता दें कि वेस्‍ट यूपी में जुलाई के बाद अगस्‍त में भी अच्‍छी बारिश नहीं हो रही। अभी उमस का मौसम ही रहेगा। वैसे भादो के महीने में अभी बारिश होने की उम्‍मीद है।

कुछ ऐसा रहा मेरठ का तापमान

मेरठ में रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 25:0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 92 न्यूनतम प्रतिशत 65 दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 35.3 और न्यूनतम तापमान 23:4 डिग्री सेल्सियस था। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 74 न्यूनतम प्रतिशत 57 दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 23:0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 66 न्यूनतम प्रतिशत 56 दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 24:4 डिग्री सेल्सियस रहा था। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 77 न्यूनतम प्रतिशत 69 दर्ज किया था।

बागपत में छाए हुए थे बादल और फिर बारिश

बागपत जिले में रविवार को सुबह धूप निकली थी। लेकिन दोपहर बाद अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। बारिश होने और बादलों के छाए रहने से मौसम ठंडा हो गया। जहां बारिश हुई वहां जलभराव होने से लोगों को थोड़ा परेशानी है। धान की फसल को फायदा पहुंचाया। वहीं वेस्‍ट यूपी के अन्‍य जिलों में रविवार को मौसम सुहावना हो गया। झमाझम बारिश हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.