Move to Jagran APP

Meerut Weather Today: मेरठ और आसपास के जिलों में गर्मी से लोग बेहाल, बिजनौर में इंद्रदेव को प्रसन्न करने को गाए गीत

Meerut Weather News Update मेरठ और आसपास के जिलों में इन दिनों भीषण गर्मी है। अभी बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में घरों से बाहर निकलना भी मुश्‍किल हो रहा है। बुधवार को भी सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 09:52 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 09:52 AM (IST)
मेरठ और आसपास के जिलों में गर्मी से लोग बेहाल

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update उमस भरी गर्मी से जनपदवासी बेहाल हैं। बुधवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई थी। आसमान में बादलों की आवाजाही हुई पर बारिश नहीं हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री रहा पर दोपहर में आदृता का स्तर 65 प्रतिशत पर बना रहा। इसी कारण गर्मी कष्टकारी बन गई। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन में बारिश का अनुमान जताया है। बुधवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। लोग वर्षा की आस लगाए हैं, लेकिन यह अभी पूरी नहीं हुई है। 

loksabha election banner

इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए गाए गीत

बिजनौर, जागरण संवादाता। गांव शाहपुर जमाल स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को महिलाओं ने वर्षा न होने के चलते इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए गीत गाए। महिलाओं ने भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए भगवान से बारिश करने की प्रार्थना की। गांव शाहपुर जमाल स्थित शिव मंदिर में शकुंतला देवी के नेतृत्व में गांव की महिलाओं ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। भीषण गर्मी से राहत  दिलाने के लिए इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए वर्षा गीत गाए। शकुंतला देवी ने बताया कि गांव में पुराने समय से मान्यता चली आ रही है कि वर्षा न होने पर इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए भजन-कीर्तन किया जाता है। पुराने समय में गांव की महिलाएं रात में खेतों में हल चलाती थीं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात भी पुरानी मान्यता को निभाते हुए कुछ महिलाओं ने सांकेतिक रूप से खेतों में हल  चलाया। सुरेश देवी, मुथरी देवी, निर्मला, लता, केला देवी, गोमती, विनोद रानी, कुसुम शामिल रहीं।

गर्मी ने दिन का चैन और रात का सुकून छीना 

बागपत, जागरण संवाददाता। गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिन और रात का तापमान बराबर होता जा रहा है। लोगों को दिन में चैन नहीं मिल पा रहा, वहीं रात का भी सुकून छीना हुआ है। दिन निकलते ही भीषण गर्मी लोगों को अपने आगोश में ले रही है। दोपहर होते-होते तो लोग गर्मी से बेहाल हो गए। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तीन जुलाई तक हल्की वर्षा की संभावना जरूर जताई है, लेकिन तापमान कम नहीं होगा। मंगलवार को मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। चिलचलाती गर्मी और उमस से लोगों को बुरा हाल रहा। कहीं भी राहत नहीं थी। खुले में गर्मी का ज्यादा प्रकोप रहा है। अधिक तपिश की वजह से लोगों के घर तपे रहे, जिससे कमरों में बेतहाशा गर्मी से लोग परेशान रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.