Move to Jagran APP

Meerut Weather Today: मेरठ में गर्म हवाओं के थपेड़ों से अभी नहीं मिलेगी राहत, बढ़ता पारा कर रहा परेशान

Meerut Weather News Update पूरा वेस्‍ट यूपी हीटवेव की जद में है। ऐसे झुलसा देने वाले मौसम में घरों से बाहर निकलना भी कठिन हो रहा है। शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। गर्म हवाएं भी कर रही हैं परेशान।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sun, 12 Jun 2022 08:14 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jun 2022 08:14 AM (IST)
Weather In Meerut Today मेरठ में मौसम को लेकर अभी राहत की संभावना नहीं है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा रही है। आसमान से आग बरस रही है। अभी राहत की कोई उम्‍मीद नहीं दिख रही है। शनिवार के बाद रविवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ ही हुई। आग उगलती गर्मी से हर ओर लोग परेशान हैं। सूर्य देव के रौद्र रूप से जनमानस हलकान है। लगातार 10 दिन से गर्मी का भीषण प्रकोप झेलते लोगों का बुरा हाल हो गया है। लेकिन हाल फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

loksabha election banner

तेज गर्म हवाओं का प्रकोप

शुक्रवार को गर्मी के साथ तेज धूल भरी हवाओं का भी सितम झेलना पड़ा। लू के थपेड़े आग की तरह शरीर को झुलसा रहे थे। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 42.1 डिग्री रहा। मौसम के तल्ख तेवरों के चलते दोपहर में व्यस्त रहने वाले बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहता है। जून में अभी तक बारिश रिकार्ड नहीं की गई है। शुष्क और कष्टकारी मौसम ने लोगों का बाहर निकलना दूभर कर दिया है। मौसम विज्ञानियों ने लू की स्थितियां बनी रहेंगी।

कुछ ऐसा रहा पारा

गुरुवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी तेज धूप के साथ ही दिन की शुरुआत हुई। शुक्रवर को अधिकतम तापमान 42.1 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी पड़ने से लोग सड़क पर चलते हुए पेड़ की छांव तलाश करते रहते हैं। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष ने बताया कि गुरुवार को तापमान 43 डिग्री सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।

पूरे उत्‍तर भारत का ही यही हाल

पूरे उत्‍तर भारत के साथ ही मेरठ और आसपास के जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी है। बीते नौ दिनों से हीटवेव के चलते घरों से निकलना भी मुश्‍किल हो रहा है। जून के महीने में गर्मी का कहर जारी है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी तेज धूप के साथ ही दिन की शुरुआत हुई। आपको बता दें कि हैं। जून की अभी तक की गर्मी ने पिछले 27 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। मेरठ में भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष ने बताया कि गुरुवार को तापमान 43 डिग्री सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 के आसपास जा सकता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.