Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: मेरठ में दशहरे पर बरसात होने की संभावना, पढ़िए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut Weather News Update पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। पांच अक्‍टूबर यानी दशहरे वाले दिन मेरठ और आसपास के जिलों के बरसात होने की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई।

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Tue, 04 Oct 2022 07:10 AM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 09:40 AM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ में दशहरे पर बरसात होने की संभावना, पढ़िए कैसा रहेगा मौसम का हाल
Weather In Meerut Today मेरठ में एक बार फिर बरसात होने की संभावना जताई जा रही है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update वेस्‍ट यूपी का मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। बुधवार की रात से बरसात होने के संकेत मिल रहे हैं। यानी दशहरे वाले दिन बरसात होगी। इस मतलब मेरठ और आसपास के जिलों का मौसम फिर बदलेगा। लेकिन वहीं मंगलवार को सुबह तेज धूप के साथ ही दिन की शुरुआत हुई।

loksabha election banner

कल से मौसम में बदलाव, एक बार फिर बरसात

दशहरे के पूर्व मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने पांच अक्टूबर को बादल छाए रहने और बूंदा बांदी के आसार जताए हैं। छह और सात अक्टूबर को मध्यम बरसात की संभावना है। ऐसे में दशहरा पर्व रावण दहन के लिए आयोजकों को माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं। भैसाली, दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान और बाबा मनोहर नाथ मंदिर सूरजकुंड में विशाल रावण के पुतले जलाए जाते हैं।

सामान्‍य से एक डिग्री अधिक पारा

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.1 डिग्री रहा। दिन में तेज धूल भरी हवाएं चली। अपेक्षा कृत कम बारिश वाले माह में अधिक बारिश मानसून की वापसी 29 सितंबर से आरंभ हो गई है। मानसून सीजन में इस बार इस बार सितंबर में सामान्य की तुलना में लगभग दोगुनी वर्षा देखने को मिली है। जिससे धान की फसल को नुकसान हुआ है। कई जगह गन्ने की फसल भी गिर गई।

ऐसा रहा बारिश का हाल

250 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि सामान्य वर्षा का आंकड़ा 130 मिलीमीटर है। वहीं अगस्त जिसमें सामान्य रूप से 202 मिलीमीटर बरसात होती है उसमें केवल 37 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। अक्टूबर में मेरठ में सामान्य बरसात का आंकड़ा 23 मिलीमीटर है। माना जा रहा है छह और सात अक्टूबर को इतनी बारिश हो जाएगी।

गुलाबी सर्दी की जल्‍द शुरुआत

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मानसून सीजन के वापसी के साथ हो रही इस बरसात के बाद गुलाबी सर्दी की शुरुआत हो जाएगी। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। वर्षा का दौर लंबा चल सकता है। इसकी तीव्रता अलग अलग भागों में अलग रहेगी। कभी कभी इसके कुछ छोटे क्षेत्रों तक ही सीमित रहने की संभावना है। बरसात 11 और 12 अक्टूबर तक जारी रह सकती है।

बीते पांच दिनों में मेरठ का तापमान

वहीं मेरठ में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.10 और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.