Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: मेरठ सहित वेस्‍ट यूपी में आज भी बूंदाबांदी होने के आसार, कुछ ऐसा रहेगा मौसम

Meerut Weather News Update मेरठ और आसपास के जिलों में इनदिनों मौसम में बदलाव है। कल विजयादशमी के दिन भी बूंदाबांदी हुई थी। आज गुरुवार को भी बरसात होने की संभावना है। अभी दो तीन दिनों तक मौसम में परिवर्तन रहेगा।

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Thu, 06 Oct 2022 07:10 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 07:10 AM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ सहित वेस्‍ट यूपी में आज भी बूंदाबांदी होने के आसार, कुछ ऐसा रहेगा मौसम
Weather In Meerut Today मेरठ में आज भी बरसात होने की संभावना है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ में गुरुवार को भी आसमान पर बादल नजर आए। बुधवार को भी बूंदाबांदी हुई थी। वहीं गुरुवार को सुबह की शुरुआत धूप के साथ ही हुई। अब लगता है कि मेरठ और आसपास के जिलों का मौसम फिर बदलेगा। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

बुधवार को ऐसा रहा मौसम का हाल

अक्टूबर में बरसात ने दस्तक दे दी है। बुधवार को मेरठ में दोपहर बाद आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया। दहन के लिए जगह-जगह खड़े किए गए रावण के पुतले भीग गए। मौसम के मिजाज को देख कर आयोजक चिंतित नजर आए। अलग-अलग जगहों पर कहीं कम तो कहीं ज्यादा बूंदाबांदी देखने को मिली।

अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री

मौसम विभाग ने सात अक्टूबर के लिए यलो एलर्ट जारी किया है। मध्यम वर्षा की संभावना है। छह को भी बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। बुधवार को मौसम में बदलाव से पारा गिर गया। अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 24 डिग्री रहा।

दो तीन दिनों तक रहेगा मौसम में बदलाव

बता दें कि दशहरे के पूर्व मौसम में बदलाव के आसार बन रहे थे। मौसम विभाग ने पांच अक्टूबर को बादल छाए रहने और बूंदा बांदी के आसार जताए हैं। छह और सात अक्टूबर को मध्यम बरसात की संभावना है। ऐसे में दशहरा पर्व रावण दहन के लिए आयोजकों को माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं। भैसाली, दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान और बाबा मनोहर नाथ मंदिर सूरजकुंड में विशाल रावण के पुतले जलाए जाते हैं।

ऐसा रहा पारा

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.1 डिग्री रहा। दिन में तेज धूल भरी हवाएं चली। अपेक्षा कृत कम बारिश वाले माह में अधिक बारिश मानसून की वापसी 29 सितंबर से आरंभ हो गई है। मानसून सीजन में इस बार इस बार सितंबर में सामान्य की तुलना में लगभग दोगुनी वर्षा देखने को मिली है। जिससे धान की फसल को नुकसान हुआ है। कई जगह गन्ने की फसल भी गिर गई। मेरठ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुलाबी सर्दी की जल्‍द शुरुआत

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मानसून सीजन के वापसी के साथ हो रही इस बरसात के बाद गुलाबी सर्दी की शुरुआत हो जाएगी। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। वर्षा का दौर लंबा चल सकता है। इसकी तीव्रता अलग अलग भागों में अलग रहेगी। कभी कभी इसके कुछ छोटे क्षेत्रों तक ही सीमित रहने की संभावना है। बरसात 11 और 12 अक्टूबर तक जारी रह सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.