Move to Jagran APP

Meerut Weather Today: मेरठ में सोमवार को बारिश होने के आसार, मानसून के लिए अभी करना होगा इंतजार

Meerut Weather News Update मेरठ में शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। वेस्‍ट यूपी में इनदिनों भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। वहीं बीते दिनों हुई बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया था। मानसून में इस बार देरी है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 07:30 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 09:39 AM (IST)
Weather In Meerut Today मेरठ और आसपास के जिलों में अभी भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ में शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। इनदिनों भीषण गर्मी से ही रूबरू होना पड़ रहा है। इस बीच राहत की बात यह है कि 27 से 29 जून तक मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के आसार जताए हैं। वहीं दूसरी ओर अभी मानसून में भी देरी है। मेरठ में मानसून के आगमन की निर्धारित तिथि 29 जून है। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि वर्तमान में मानसून की जो रफ्तार है उसके अनुसार इसमें दो तीन का विलंब हो सकता है। मेरठ और आसपास के जिलों में अभी बारिश होने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं।

loksabha election banner

आधी रह गई वातावरण में नमी, बढ़ गया पारा

मेरठ जनपद में गर्मी के तेवर फिर से बढ़ रहे हैं। मौसम के पैरामीटर भी बड़ा परिवर्तन देखा जा रहा है। शनिवार को यह सामान्य से दो डिग्री अधिक 38 डिग्री पर पहुंच गया। दिल्ली में शनिवार को दिल्ली सफदरजंग में यह 40.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।एक सप्ताह पूर्व जब बारिश हुई थी तो मौसम पूरी तरह बदल गया था। अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री तक गिर गया था। आदृता के स्तर की बात करें तो 18 जून को अधिकतम प्रतिशत 96 था और न्यूनतम 63। 25 को यह आधे से भी कम रह गया। यह क्रमश: 44 और 26 रिकार्ड हुई। मानसून में विलंब दिल्ली एनसीआर में शुष्क मौसम होने से मानसून के लिए उपयुक्त स्थितियां नहीं बन पा रही हैं।

मानसून पूर्व केवल 43 मिलीमीटर बारिश

मेरठ जनपद तापमान एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। दो दिन के अंतराल में पारे में 4.6 डिग्री बढ़ोत्तरी हुई है। शुक्रवार को यह 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। मेरठ में मानसून की अनुमानित तिथि एक जुलाई के बाद बताई जा रही है। जून में केवल दो दिन मानसून पूर्व बारिश केवल 43 मिलीमीटर हुई है। जबकि माह में औसतन 60 मिलीमीटर बारिश होती है। निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार मानसून में इस समय ठहराव की स्थिति है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ओर से मानसून को सक्रिय करने वाली स्थितियां रुक गई है।

मानसून की गतिविधियां फिलहाल रुकी

कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, राबट्स गंज जैसे इलाकों में प्रवेश के बाद मानसून की गतिविधियां रुक गई हैं। इसके 27-29 जून तीव्रता पकड़ने के आसार है। जिससे जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून आ सकता है। बीच में मानसून पूर्व बारिश हो सकती है। पिछले एक सप्ताह में आदृता का प्रतिशत भी निरंतर कम हो रहा है। शुक्रवार को अधिकतम प्रतिशत 57 और न्यूनतम प्रतिशत 34 रहा। जो 17 जून को आदृता का अधिकतम और न्यूनतम प्रतिशत क्रमश: 91 और 61 था । यही कारण है मौसम एक बार फिर से शुष्क हो रहा है। एक दो दिन में तापमान 40 डिग्री पर पहुंचेगा।

तापमान में एक डिग्री की वृद्धि

पिछले तीन चार दिनों में तापमान 40 के नीचे आने के बाद गुरुवार से पारा फिर बढ़ने लगा है। गुरुवार को बुधवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई। गुरुवार को तेज धूप से लोग बचते नजर आए। वहीं, 27 से 29 जून तक मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के आसार जताए हैं। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। उन्होंने बताया कि बीते रविवार से मंगलवार तक मौसम में भीषण गर्मी से जरूर कुछ राहत मिली, लेकिन बारिश की उम्मीद मायूसी में बदल गई। 27 जून से एक बार फिर मौसम में बदलाव आने के संकेत हैं। इसके अगले तीन दिनों तक गरज व तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.