Move to Jagran APP

Meerut Monsoon News: वेस्‍ट यूपी में मानसून की दस्‍तक, बारिश से मेरठ और आसपास का मौसम बना सुहावना, देखें तस्‍वीरें

Meerut Weather News Update मेरठ और आसपास के जिलों में कहीं मानसून ने तो दस्‍तक नहीं दे दी। गुरुवार की सुबह तो नजारा कुछ ऐसा ही लगा कई जिलों में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया। बुधवार की रात तक काफी उमस का सामना करना पड़ा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 09:04 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 10:59 AM (IST)
Meerut Monsoon News: वेस्‍ट यूपी में मानसून की दस्‍तक, बारिश से मेरठ और आसपास का मौसम बना सुहावना, देखें तस्‍वीरें
Rain In Meerut Today मेरठ में गुरुवार की सुबह से बारिश का सिलासिला शुरू हुआ।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather News Update पूरे वेस्‍ट यूपी में गुरुवार की सुबह मौसम बदलाव लेकर आया, सुबह करीब छह बजे से कई स्‍थानों पर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया,कहीं ये मानसून की आहट तो नहीं है। अचानक मौसम सुहावना बन गया। बुधवार की रात तक भीषण उमस का सामना करना पड़ रहा था। मौसम विज्ञानी बारिश की संभावना जता रहे थे, बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।

loksabha election banner

जल्द मानसून देगा दस्तक

जून में इस बार प्री मानसून बारिश 32 प्रतिशत कम हुई है। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। लगातार चौथे दिन आदृता का प्रतिशत उच्च रहा और उमस भरी गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया। आदृता का अधिकतम प्रतिशत 84 और न्यूनतम 64 रहा। अधिकतम तापमान सामान्य 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.6 डिग्री रहा।

यह है मौसम का अनुमान

निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार एनसीआर में मानसून जल्द दस्तक देने वाला है। मानसून को प्रेरित करने वाली मौसमीय स्थितियां विकसित हो रही हैं। मेरठ में मानसून के आगमन की तिथि 29 जून है। शाम के समय बादल छाए रहे लेकिन बारिश के नाम पर लोगों को मायूसी हाथ लगी।

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

मुजफ्फरनगर में मानसून ने दस्तक दे दी है। गुरुवार सुबह से जनपद में रिमझिम बारिश हो रही है, जिसके चलते मौसम सुहावना हो गया है। बारिश से गर्मी और उमस से नागरिकों को राहत मिली है। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश गन्ना, हरा चारा समेत सभी फसलों के लिए लाभदायक है। बागवानी के लिए भी बारिश लाभप्रद बताई जा रही है। हालांकि बारिश से कई स्थानों पर कीचड़ से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।

सहारनपुर में भी झमाझम

सहारनपुर जिले के कई स्‍थानों पर गुरुवार की सवेरे से मूसलधार बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है और लंबे समय से वर्षा की बाट जोह रहे किसानों के चेहरे खिल उठे है। आमजन को गर्मी से राहत मिली है। झमाझम बारिश का क्रम लगातार जारी रहने से बाजारों में सन्नाटा पसरा है और अधिंकाश लोग अपने घरों में कैद है।

बुलंदशहर में भी मिली राहत

बुलंदशहर में बरसे बदरा और उमस भरी गर्मी से मिली राहत। बुलंदशहर जिले में कई दिन से उमस भरी गर्मी के बीच गुरुवार की सुबह बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश से किसान भी खुशी से झूम उठे। किसानों को धान रोपाई के लिए बारिश का बेसब्री से इंतजार था। जिले भर में बारिश हो रही है। वहीं शामली में बुधवार रात हवा चली, सुबह बूंदाबांदी शुरू हो गई है। इससे मौसम खुशगवार हो गया है। तापमान में भी गिरावट आई है। कई दिन से पड़ रही गर्मी से भी निजात मिली है।

बागपत में बादल छाए और ठंडी हवाओं का दौर

बागपत में गुरुवार की सुबह बादल छाए रहने व ठंडी हवा चलने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बुधवार की रात्रि से गुरुवार सुबह तक बादल छाए रहने से बारिश होने का इंतजार लोग कर रहे हैं। हालांकि ठंडी हवाएं चलने से अधिकतक तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान जहां 33 डिग्री सेल्सियस था, वहीं गुरुवार को 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ वंदना नेगी ने बताया कि मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। बागपत में भी आज बारिश होने की संभावना है। आगामी तीन से चार दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना है। बारिश से धान की फसल को फायदा होगा। 

मेरठ में 9.3 मिमी बारिश

मेरठ में गुरुवार सुबह दिन निकलने से पहले ही आसमान में बादल छा गए। कई दिनों से चली आ रही भीषण गर्मी व उमस के बाद तापमान गिरने से राहत मिली। तड़के से ही बूंदाबांदी होने के कारण मौसम सुहाना हो गया है। गुरुवार को सुबह साढे आठ बजे तक 9.3 मिमी बारिश हुई। आज सुबह का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। आज मानसून आने की संभावना है। अगले दो से तीन दिन मौसम में गर्मी से राहत रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.