Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास दो दिन की झमाझम बारिश के बाद आज बादलों के बीच खिली धूप

Meerut Weather News Update मानसून सीजन के अंतिम दौर बरसात की लगी झड़ी। मेरठ में 36 घंटों में हुई 40 मिलीमीटर बारिश आज थमने के आसार। वहीं शनिवार को बादलों के बीच धूप निकली है। मौसम में बदलाव का दौर अभी जारी है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 17 Sep 2022 07:10 AM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2022 10:36 AM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास दो दिन की झमाझम बारिश के बाद आज बादलों के बीच खिली धूप
Weather In Meerut Today मेरठ में शनिवार को भी मौसम का मिजाज बदला नजर आएगा।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update सितंबर माह में सावन भादो की तरह बरसात की झड़ी लगी है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन रिमझिम बरसात का दौर जारी रहा। बारिश शनिवार को भी होगी लेकिन तीव्रता में गिरावट रहेगी। रिमझिम फुहारों से मौसम पूरी तरह बदल गया है। लेकिन शनिवार को सुबह बादलों के बीच ही खिली धूप निकली, हालांकि बारिश होने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

loksabha election banner

तापमान में भी कमी

बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया। लोग बरसात का आनंद लेते नजर आये। लेकिन जलभराव होने से आम जन और से स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 26.4 डिग्री रहा। पश्चिम उप्र में अभी तक मानसून बरसात सामान्य से 45 प्रतिशत कम हुई है। दो दिनों की मौसममें कुछ सुधार होगा।

24 घंटे में 160 मिलीमीटर

गुरुवार की सुबह 7.30 बजे से शुक्रवार शाम 5.30 40 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। मानसून सीजन के अंतिम पखवाड़े में वर्षा होने से अब सामान्य 45 प्रतिशत कम वर्षा के औसत में सुधार होने की संभावना है। मेरठ ही नहीं वर्षा का प्रसार दिल्ली, मेरठ समेत पश्चिम उप्र के कई जनपदों और लखनऊ और कानपुर तक बना हुआ है। लखनऊ में भारी वर्षा देखने को मिली है 24 घंटे में 160 मिलीमीटर हुई।

सितंबर की वापसी

मेरठ में इसके पहले अगस्त में 82 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी। सितंबर की यह पहली वर्षा है। सितंबर में मानसून की वापसी होती है। गत वर्ष सितंबर में 274 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। जबकि सामान्य रूप से इस माह 136 मिलीमीटर वर्षा होती है।

यह बताया मौसम विज्ञानी ने

कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि उत्तर पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश में प्रभावी निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। जिसके फलस्वरूप दो दिनों से अच्छी वर्षा हुई है। अब यह धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। शनिवार को वर्षा में कमी देखी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.