Meerut Weather Update: खिली धूप के साथ मेरठ में दिन की शुरुआत, सावन में बारिश को तरसा वेस्ट यूपी
Meerut Weather News Update मेरठ सावन के महीने में अच्छी बारिश के लिए तरस रहा है। जुलाई के महीने में भी इस बार कम ही बारिश हुई है। वहीं शुक्रवार के शनिवार को भी वेस्ट यूपी के कई जिलों में खिली धूप के साथ सुबह की शुरुआत हुई।
मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Rain News मेरठ में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी आसमान पर बादल नजर आए। बारिश के भी आसार बन रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से बादलों के बाद बागपत, बिजनौर में बारिश देखने को मिली थी वहीं मेरठ में बादल ही छाए हुए थे। कई अन्य जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं। हालांकि सावन के महीने में इस बार अच्छी बारिश नहीं हुई है।
जुलाई में नहीं हुई अच्छी बारिश
सावन के महीने में भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश नहीं हो रही है। जुलाई के महीने में भी कम ही बारिश हुई है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी सुबह से आसमान पर बादल नजर आए। हालांकि दिन में सूरज के चमकने से उमस का अहसास हो सकता है। मौसम में एक बार फिर बदलाव के कारण उमस का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का दौर तो लगता है कि इस वक्त थम सा गया है। वहीं मंगलवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है।
सोमवार को हुई थी वर्षा
बता दें कि सोमवार को भी मेरठ में दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई थी। सुबह से ही वेस्ट यूपी में आसमान पर बादल छाए हुए नजर आ रहे थे। बारिश होने की संभावना जताई जा रही थी। रविवार को भी पहले सुबह बारिश हुई और इसके बाद दोपहर में रुक रुककर पानी बरसता रहा। इनदिनों पूरे वेस्ट यूपी के मौसम में बदलाव है। रविवार को सुबह से ही मेरठ और आसपास के जिलों में बारिश शुरू हो गई थी।
मौसम में बदलाव
वेस्ट यूपी में कभी धूप निकल रही है तो कभी अचानक पानी बरस जा रहा है। बागपत में रात में रुक रुक कर हुई बारिश से जगह-जगह हुआ जल भराव। धान की फसल को हुआ फायदा। बारिश रुकते ही फिर हुई गर्मी। अभी मौसम में बदलाव जारी रहेगा। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आ रही है।
शामली में भी बरसा था पानी
शामली में सोमवार को मौसम का मिजाज सोमवार को बदलता रहा था। दिन की शुरुआत जहां तेज धूप के साथ हुई तो दोपहर में झमाझम बारिश ने राहत दी थी। बीते कई दिन से दिन की शुरुआत बरसात के साथ हो रही थी, लेकिन सोमवार की सुबह तेज धूप निकली। इस कारण उमस बन गई। तापमान में भी हल्की वृद्धि हुई। दोपहर 12 बजे से मौसम फिर से बदल गया। बादल छा गए और एक बजे बरसात शुरू हो गई।