Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: दशहरे पर मेरठ में बूंदाबांदी, सुबह निकली थी धूप, ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut Weather News Update जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था विजयादशमी पर बुधवार को मेरठ में बरसात हो गई। कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बूंदाबांदी तो कहीं तेज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिनों बरसात का ही मौसम बना रहेगा।

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Wed, 05 Oct 2022 07:10 AM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 03:21 PM (IST)
Meerut Weather Update: दशहरे पर मेरठ में बूंदाबांदी, सुबह निकली थी धूप, ऐसा रहेगा मौसम का हाल
Weather In Meerut Today वेस्‍ट यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ में आज बुधवार को दशहरे पर बूंदाबांदी हुई है। कहीं तेज तो कहीं हल्‍की बरसात ने मौसम का रुख बदलकर रख दिया। मौसम ने विजयादशमी पर बरसात होने की संभावना जताई थी। अब लगता है कि मेरठ और आसपास के जिलों का मौसम फिर बदलेगा। लेकिन वहीं बुधवार को सुबह तेज धूप के साथ ही दिन की शुरुआत हुई थी

loksabha election banner

दो तीन दिनों तक रहेगा मौसम में बदलाव

बता दें कि दशहरे के पूर्व मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने पांच अक्टूबर को बादल छाए रहने और बूंदा बांदी के आसार जताए हैं। छह और सात अक्टूबर को मध्यम बरसात की संभावना है। ऐसे में दशहरा पर्व रावण दहन के लिए आयोजकों को माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं। भैसाली, दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान और बाबा मनोहर नाथ मंदिर सूरजकुंड में विशाल रावण के पुतले जलाए जाते हैं।

ऐसा रहा पारा

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.1 डिग्री रहा। दिन में तेज धूल भरी हवाएं चली। अपेक्षा कृत कम बारिश वाले माह में अधिक बारिश मानसून की वापसी 29 सितंबर से आरंभ हो गई है। मानसून सीजन में इस बार इस बार सितंबर में सामान्य की तुलना में लगभग दोगुनी वर्षा देखने को मिली है। जिससे धान की फसल को नुकसान हुआ है। कई जगह गन्ने की फसल भी गिर गई। मेरठ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

ऐसा रहा बारिश का हाल

250 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि सामान्य वर्षा का आंकड़ा 130 मिलीमीटर है। वहीं अगस्त जिसमें सामान्य रूप से 202 मिलीमीटर बरसात होती है उसमें केवल 37 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। अक्टूबर में मेरठ में सामान्य बरसात का आंकड़ा 23 मिलीमीटर है। माना जा रहा है छह और सात अक्टूबर को इतनी बारिश हो जाएगी।

गुलाबी सर्दी की जल्‍द शुरुआत

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मानसून सीजन के वापसी के साथ हो रही इस बरसात के बाद गुलाबी सर्दी की शुरुआत हो जाएगी। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। वर्षा का दौर लंबा चल सकता है। इसकी तीव्रता अलग अलग भागों में अलग रहेगी। कभी कभी इसके कुछ छोटे क्षेत्रों तक ही सीमित रहने की संभावना है। बरसात 11 और 12 अक्टूबर तक जारी रह सकती है।

बीते पांच दिनों में मेरठ का तापमान

वहीं मेरठ में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.10 और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.