Meerut Weather Forecast: चटक धूप के साथ गुलाबी सर्दी का आनंद, ऐसा रहेगा आज मौसम
Meerut Weather बीते दो दिनों से मेरठ में दिन चटक धूप खिल रही है। जिससे दिन में गुलाबी सर्दी का आनंद लोग ले रहे हैं। आसमान साफ है। रात का तापमान में भी बहुत ज्यादा गिरावट नहीं है। अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast बीते दो दिनों से मेरठ में दिन चटक धूप खिल रही है। जिससे दिन में गुलाबी सर्दी का आनंद लोग ले रहे हैं। आसमान साफ है। रात का तापमान में भी बहुत ज्यादा गिरावट नहीं है। वह भी 10 डिग्री के ऊपर चल रहा है। बतातें चलें कि 24 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री के बिंदु तक गिर गया था। 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री था। दो दिनों तक लगातार धूप नहीं निकली थी। मौसम के इस तेवर ने लोगों को परेशानी में डाल दिया था।
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य रहा और 25.8 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.9 डिग्री रहा। दिल्ली सफदरजंग का तापमान भी इसी के समकक्ष रहा। मौसम में बदलाव से प्रदूषण से भी राहत है। शनिवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 220 रहा। मुजफ्फरनगर में यह 184 रहा। हवा बीच बीच में चार से छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने प्रदूषण से कुछ हद तक राहत है। शनिवार को एक्यूआइ हापुड़ में यह 115 और गाजियाबाद में 240 रहा।
कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि आगामी दो दिनों तक तापमान में ज्यादा उतारचढ़ाव नहीं होगा। कहा हलकी हवा चलने और धूप निकलने से प्रदूषण में कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने तो चार दिसंबर तक मौसम का यही रुख रहने के आसार जताए हैं। कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा.यूपी शाही ने बताया कि मौसम चूंकि सूखा है इसलिए फसलों में सुबह और शाम को सिंचाई करना जरूरी है।