विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वीआइपी नंबर-0001 की बड़ी बोली लगी 17 लाख की, आवंटन कर दिया सिर्फ एक लाख में...ऐसा क्यों हुआ! जांच पड़ताल जारी

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 22 Nov 2026 04:21 PM (IST)

मेरठ में वीआइपी वाहन नंबर 0001 की ई-नीलामी में धांधली का मामला सामने आया है, जहां 18.5 लाख की बोली लगने के बावजूद नंबर 1 लाख रुपये में आवंटित कर दिया गया। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरटीओ सर्वर के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, जिसमें कई अन्य खुलासे होने की उम्मीद है।

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. वीआइपी नंबर 0001 की ई-नीलामी में धांधली का आरोप।

  2. 18.5 लाख की बोली के बावजूद नंबर 1 लाख में आवंटित।

  3. पुलिस व साइबर टीम मामले की गहनता से जांचकर रही।

जागरण संवाददाता, मेरठ। वीआइपी वाहन नंबर 0001 की ई-नीलामी में सेंधमारी के मामले की पुलिस जांच में नई जानकारी सामने आई है। आरटीओ सर्वर के रिकार्ड के अनुसार, आठ बोलीदाताओं में सबसे ऊंची बोली साढ़े 18 लाख रुपये की लगी थी, जो हाजी सुएब ने लगाई थी। सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी के भाई वामिक चौधरी ने भी 17.17 लाख रुपये की अंतिम बोली लगाई थी। इसके बावजूद उन्हें यह नंबर एक लाख रुपये में आवंटित कर दिया गया। एजेंट रेहान ने साढ़े 17 लाख रुपये की बोली लगाई थी। पुलिस पहले जारी किए गए वीवीआइपी नंबरों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

पल्लवपुरम की शीलकुंज कालोनी निवासी विपिन राणा ने एफआइआर में बताया कि वह पांच जून को वीआइपी नंबर यूपी-15 एफएफ0001 की ई-नीलामी में वैध बोलीदाता था। नीलामी में कुल आठ लोगों ने प्रतिभाग किया था और उनकी बोली तीन लाख 45 हजार की थी। बोली साढ़े 18 लाख तक पहुंच गई थी। अंतिम बोली हाजी सुएब ने लगाई थी। वामिक भी बोली में 17.17 लाख तक पहुंचा और एजेंट रेहान साढ़े 17 लाख की बोली लगाकर शांत हो गया। आरोप है कि नीलामी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उक्त नंबर अचानक आनलाइन पोर्टल से गायब हो गया।

उक्त नंबर पांच जून को ही रात 12:44:28 बजे मोहम्मद वामिक चौधरी को एक लाख रुपये की आधार राशि पर आवंटित कर दिया गया। आरोप है कि जब इस नंबर पर एक लाख रुपये से अधिक की बोलियां मौजूद थीं तो नियमानुसार अगले पात्र उच्च बोलीदाता को मौका दिया जाना चाहिए था। इसके बजाय नंबर को नीलामी प्रक्रिया से हटाकर दूसरे व्यक्ति को आधार राशि पर आवंटित कर दिया गया। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही आरटीओ कार्यालय से ई-नीलामी का रिकार्ड मांग लिया है।

माना जा रहा है कि उक्त रिकार्ड में अन्य मामले में भी उजागर होंगे।आवंटन में आरटीओ कार्यालय के क्लर्क विकास गौड़ भी शामिल था। ई-नीलामी प्रक्रिया को हैक करने के बाद ही नंबर का आवंटन हुआ है। साइबर की टीम भी इस पर काम कर रही है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि विवेचना में हर पहलू की गहनता से जांच कर कार्रवाई होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।