वीआइपी या फैंसी नंबर चाहिए तो आवेदन करें, यूपी 15 एफएम सीरीज में होगी ई-नीलामी
मेरठ में निजी वाहनों के लिए नई यूपी 15 एफएम सीरीज आज से शुरू हो गई है। वीआईपी और फैंसी ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
निजी वाहनों के लिए यूपी 15 एफएम सीरीज आज से शुरू।
वीआईपी और फैंसी नंबरों की आठ दिवसीय ई-नीलामी।
परिवहन विभाग के अधिकृत पोर्टल पर ही आवेदन करें।
जागरण संवाददाता, मेरठ। निजी वाहन (नान ट्रांसपोर्ट) के पंजीकरण में आज से नई सीरीज यूपी 15 एफएम शुरू हो जाएगी। यदि वीआइपी एवं फैंसी नंबर अपने वाहन के लिए चाहते हैं तो आनलाइन नीलामी में हिस्सा लेना होगा। आठ दिनों तक नंबरों की ई-नीलामी प्रक्रिया चलेगी। बता दें कि वीआइपी नंबरों में 0001 से 0009 हैं, इनका मूल्य एक लाख रुपये निर्धारित है।
ई-नीलामी में जो भी आवेदक इससे अधिक बोली लगाता है, वीआइपी नंबर उसी के नाम आवंटित किया जाता है। अक्टूबर माह में वीआइपी नंबरों की बोली बहुत ज्यादा नहीं बढ़ी थी, किसी ने एक लाख पांच हजार तो किसी ने एक लाख सात हजार रुपये में बोली लगाकर पंजीकरण नंबर का आवंटन कराया था।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) विकास कुमार यादव ने बताया कि वीआइपी, फैंसी और पसंदीदा पंजीकरण नंबर के लिए परिवहन विभाग के अधिकृत पोर्टल पर ही आवेदन करें। किसी भी बाहरी व्यक्ति के चक्कर में न आएं। परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाएं फेसलेस एवं आनलाइन माध्यम से उपलब्ध हैं।