विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पांच से 12 दिसंबर के बीच कई ट्रेनें रहेंगी विलंबित, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

By Om Bajpai Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 22 Nov 2026 02:43 PM (IST)

मुरादाबाद-गाजियाबाद सेक्शन पर 5 से 12 दिसंबर तक कई ट्रेनें विलंब से चलेंगी, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे ने मेरठ से गुजरने वाली प्रभावित ट्रेनों का संशोधित शेड्यूल जारी किया है, जिसमें 54402, 14163 और 5440 जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. 5 से 12 दिसंबर तक ट्रेनें रहेंगी विलंबित। मेरठ से खुर्जा जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित।

  2. मुरादाबाद-गाजियाबाद सेक्शन पर परिचालन प्रभावित, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

जागरण संवाददाता, मेरठ: मुरादाबाद से गाजियाबाद सेक्शन पर पांच से 12 दिसंबर को वाया मेरठ गुजरने वाली कई ट्रेनें विलंब से संचालित होंगी। मेरठ से खुर्जा जाने वाली ट्रेन संख्या 54402 छह, आठ और 10 दिसंबर को दो घंटे विलंब से संचालित होगी। सूबेदार गंज से मेरठ आने वाली ट्रेन संख्या 14163 पांच, सात दिसंबर को दो घंटा विलंब से संचालित होगी। यही ट्रेन नौ दिसंबर को एक घंटा विलंब से संचालित होगी। मेरठ से खुर्जा जाने वाली ट्रेन संख्या 5440 सात दिसंबर को डेढ़ घंटा विलंब से संचालित होगी।

अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल सीबीएफसी के सलाहकार पैनल में सदस्य मनोनीत : मेरठ (वि.)। मेरठ की मूल निवासी और अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के सलाहकार पैनल में सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। भारत सरकार की ओर से मिले इस मनोनयन से गरिमा अग्रवाल को फिल्म जगत में एक नई जिम्मेदारी मिली है। सीबीएफसी फिल्मों के प्रमाणन से जुड़ी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सलाहकार पैनल के सदस्य के रूप में गरिमा ने कहा कि यह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण सम्मान है। सरकार की ओर से मिले इस दायित्व को वह पूरी गंभीरता व निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगी। गरिमा अग्रवाल द ताज स्टोरी , तू मेरी पूरी कहानी आदि फिल्मोंं में अभिनय कर चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।