विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हद है... इन्हें तो पुलिस का खौफ है न जान की परवाह, मेरठ में एक बाइक की सवारी कर रहे पांच-पांच सवार

By Vinod Phogat Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 23 Mar 2026 01:34 PM (IST)

Meerut news : मेरठ में दोपहिया वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बिना हेलमेट और एक बाइक ...और पढ़ें

बेगमपुल के पास बाइक पर बिना हेलमेट लगाए बाइक से जाते पांच सवार। जागरण

बेगमपुल के पास बाइक पर बिना हेलमेट लगाए बाइक से जाते पांच सवार। जागरण

HighLights

  1. बिना हेलमेट व कई सवारों संग बाइकर्स बेखौफ।

  2. पुलिस की मौजूदगी में भी नियमों का उल्लंघन।

  3. मोडिफाइड साइलेंसर लगाने पर पांच बुलेट सीज।

जागरण संवाददाता, मेरठ। दो पहिया वाहन चालकों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। पूरे परिवार को बाइक पर बैठाकर बिना हेलमेट के शहर में दौड़ रहे हैं।

ईद के दिन भी बाइक सवारों ने यातायात के नियम तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही हाल रविवार को भी देखने को मिला। हर चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी होने के बावजूद किसी ने भी इन्हें रोकना मुनासिब नहीं समझा।

4r

ईद के चलते शहर के हर चौराहे और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। इसके बावजूद बेगमपुल जैसे व्यस्तम चौराहे पर रविवार को भी दो पहिया वाहन चालक यातायात के नियम तोड़ते नजर आए। बाइकों पर पांच-पांच लोग बैठकर बेगमपुल चौराहे से निकलते नजर आए। इन लोगों में पुलिस का कोई खौफ नहीं दिखाई दिया।

वहीं, पुलिस भी मूकदर्शक बनी खड़ी रही और किसी को भी रोकने की हिमाकत तक नहीं की। बाइक सवारों ने भी यातायात के नियमों का जमकर उल्लंघन किया।

एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश थे। जिस समय यह बाइक सवार बेगमपुल से गुजरे हैं, उस समय वहां किसकी ड्यूटी थी, इसका पता कर कार्रवाई की जाएगी।

मोडिफाइड साइलेंसर लगाने पर पांच बुलेट सीज, 44 के चालान किए

एसपी यातायात के आदेश पर शहर में मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट बाइक के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने पांच बुलेट सीज कर 44 बुलेट के चालान किए। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र ने पटाखे जैसी आवाज छोड़ने वाली बुलेट बाइक के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रखा है।

अभियान के तहत रविवार को शहरभर में यातायात पुलिस ने 332 बुलेट की जांच की। जिसमे मोडिफाइड साइलेंसर लगी पांच बुलेट सीज की और 44 के चालान किए। एसपी यातायात का कहना है कि यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा। जो भी बुलेट मोडिफाइड साइलेंसर लगी मिलेगी उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।