Move to Jagran APP

Good News : Meerut to Bulandshahr Highway एनएच-235 पर दीपावली तक फर्राटा भरेंगे वाहन Meerut News

सबकुछ ठीक रहा तो माना जा रहा है कि मेरठ से हापुड़ तक दीपावली पर निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। लेकिन बुलंदशहर तक निर्माण कार्य में देरी लगेगी।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 12:13 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 12:13 PM (IST)
Good News : Meerut to Bulandshahr Highway एनएच-235 पर दीपावली तक फर्राटा भरेंगे वाहन Meerut News

मेरठ, [जागरण स्‍पेशल]। मेरठ से बुलंदशहर एनएच 235 पर बारिश और किसानों द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने पर लक्ष्य हासिल करने में देरी हुई है। निर्माण कंपनी को 24 अक्टूबर तक का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन मेरठ से बुलंदशहर तक चार स्थानों पर निर्माण कार्य प्रभावित है। एक स्थान पर तो पुलिस फोर्स लेकर कार्य कर रही है।

loksabha election banner

नए साल मे काम पूरा

माना जा रहा है कि मेरठ से हापुड़ तक दीपावली पर निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। वहीं बुलंदशहर तक निर्माण कार्य में देरी लगेगी। हापुड़ से बुलंदशहर तक नये साल में ही कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। मेरठ से कैली ओवरब्रिज तक कार्य पूर्ण हो गया है। इस पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। एनएच 235 पर कई स्थानों पर बच्चे क्रिकेट खेलते नजर आए।

एनएच पर प्रभावित मुख्य स्थान

1: एनएच 235 पर स्थित कैली ओवरब्रिज पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसे पूरा करने के लिए कंपनी को करीब एक माह से ज्यादा का समय लगेगा। जंक्शन निर्माण के लिए समय ज्यादा लगा है।

2: एनएच 235 पर दूसरा प्रभावित स्थान धनौरा गांव के पास है। करीब एक माह से किसानों ने यूटर्न की मांग को लेकर निर्माण कार्य रोका था। किसान धरने पर थे। डीएम हापुड़ अदिति सिंह के आश्वासन के बाद भी किसान नहीं माने तो पुलिस फोर्स तैनात करके निर्माण कार्य दिन रात किया जा रहा है।

3: हापुड़ में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण स्वयं रेलवे विभाग कर रहा है। उसके निर्माण के लिए नोएडा में स्टील का सेट तैयार किया जा रहा है। निर्माण कार्य में करीब दो माह का समय लगेगा।

4: गुलावठी बाईपास के निर्माण को लेकर काफी समय लगा है। विभाग की मानें तो मेरठ से बुलंदशहर तक का निर्माण दीपावली से पूर्व निर्धारित लक्ष्य 24 नंवबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

इनका कहना है

निर्धारित लक्ष्य तक एनएच 235 का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। बारिश और किसानों द्वारा निर्माण कार्य रोकने पर देरी हुई है। जल्द एनएच 235 पर वाहन फर्राटा भरेंगे।

- डीके चतुर्वेदी, परियोजना निदेशक एनएचएआइ 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.