विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नौचंदी मेले में बकरे की कुर्बानी व मंदिर में मांस पकाने की थी सूचना, हिंदू संगठनों का हंगामा, युवक हिरासत में

By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 29 May 2026 12:51 PM (IST)

नौचंदी मेला परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में बकरे की कुर्बानी और मांस पकाने की सूचना पर हिंदू संगठनों ने हंगामा ...और पढ़ें

दुर्गा मंदिर परिसर में बकरे की कुर्बानी व मांस पकाने की सूचना पर हंगामा करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस। जागरण

दुर्गा मंदिर परिसर में बकरे की कुर्बानी व मांस पकाने की सूचना पर हंगामा करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. दुर्गा मंदिर में मांस पकाने की सूचना पर हंगामा।

  2. पुलिस जांच में कुर्बानी की बात निकली गलत।

  3. झूला संचालक हिरासत में, मांस पकाने का आरोप।

जागरण संवाददाता, मेरठ। नौचंदी मेला परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में बकरे की कुर्बानी व मांस पकाने की सूचना पर गुरुवार दोपहर हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर कई थानों की पुलिस संग पहुंचीं सीओ सिविल लाइंस शुचिता सिंह ने जांच की तो कुर्बानी की बात गलत निकली। उन्होंने झूला संचालक गादा खान को हिरासत में ले लिया। वह बाहर से मांस लाकर उसे पकाने की तैयारी कर रहा था। मंदिर परिसर में मांस पकाने के आरोप में पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कुर्बानी की अफवाह फैलाने वाले युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिंदू को कुछ लोगों ने दोपहर में सूचना दी कि नौचंदी मेला स्थल स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में झूला संचालित करने वाले लोगों ने बकरे की कुर्बानी दी है। कार्तिक हिंदू कार्यकर्ताओं संग दुर्गा मंदिर पहुंच गए। कई और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे। हंगामा होते ही झूला संचालन करने वाले कर्मचारी फरार हो गए। सीओ शुचिता सिंह, इंस्पेक्टर नौचंदी अनूप सिंह पुलिस बल संग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे हिंदू संगठन के लोगों को समझाकर शांत किया। हिंदू संगठन के नेताओं संग उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। यहां कुर्बानी देने का कोई सबूत नहीं मिला। जिस स्थान पर खाना बनाया जा रहा था वहां कच्चा मांस मिला।

पुलिस ने झूला संचालक गादा खान ने बताया कि वह बनाने के लिए मांस बाहर से खरीदकर लाया था। मंदिर परिसर में मांस बनाने को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्काल आरोपित को हिरासत में ले लिया और मांस फिकवा दिया। झूला ठेकेदार ललित मोहन शर्मा को पुलिस ने मौके पर बुलाकर पूछताछ की और चेतावनी दी। ललित ने गादा खान के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ ने बताया कि पुलिस ने एहतियातन दुर्गा मंदिर परिसर व झूले के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपित को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।