विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी सीजन में चीनी के भाव में बड़ा उछाल, 70 रुपये किलो पहुंची कीमत

Published: Wed, 14 Oct 2026 09:05 AM (IST)

त्योहारी सीजन शुरू होते ही मेरठ में चीनी के दाम अचानक बढ़ गए हैं, जो अब 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. त्योहारी सीजन में चीनी के दाम में भारी उछाल।

  2. मेरठ में चीनी 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंची।

  3. मिलों से आपूर्ति में कमी मुख्य कारण बताया गया।

जागरण संवाददाता, मेरठ। त्योहारी सीजन शुरु होने के साथ ही चीनी के दामो में उछाल आ गया है। अचानक भाव 70 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच जाने से लोग हतप्रभ है। सबसे मुख्य बात यह है दिल्ली राेड नवीन मंडी में थोक व्यापारी रेट बताने को तैयार नहीं हैं। एक विक्रेता ने नाम न बताने की शर्त पर रेट 64 से 65 रुपये थे।

10 दिन पहले चीनी के फुटकर दाम 52 रुपये था। पीएल शर्मा रोड स्थित ज्ञान किराना स्टोर के नितिन ने बताया कि एक दो दिन से चीनी के दाम अचानक बढ़ गए हैं। मंगलवार को मोटे दाने वाली चीनी 68 और अपेक्षाकृत कम मोटे दाने वाली चीनी के रेट 70 रुपये है।

सदर दाल मंडी के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि थोक रेट 64,00 से 65,00 रुपये प्रति कुंतल थी। बताया कि चीनी मिल से सप्लाई की कमी बतायी जा रही है।

ब्रह्मपुरी निवासी मोना जैन ने बताया कि इस समय त्योहार का सीजन है घरों में तरह तरह की मिठाई और पकवान बनते हैं ऐसे समय में अचानक 18 रुपये से 20 रुपये बढ़ गए हैं।

गढ रोड सीता राम किराना स्टोर के मोहित कंसल ने बताया कि वह अभी 65 रुपये प्रति किलोग्राम ही चीनी बेच रहे हैं। यह डबल रिफाइंड चीनी के रेट हैं। पर नवीन मंडी में इस भाव में थोक रेट में चीनी उपलब्ध नहीं थी।

यह भी पढ़ें- 'सुधर जाओ, कहीं सस्पेंड होकर दूसरे जिले में ना करानी पड़े आमद', SSP मेरठ BBGTS मूर्ति का थाना प्रभारियों को कड़ा संदेश