विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ की तीन शुगर मिलों में पेराई सत्र शुरू, मवाना में राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने किया शुभारंभ

By Pankaj Tyagi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 06 Nov 2026 12:55 PM (IST)

मेरठ जिले की तीन चीनी मिलों, मवाना, दौराला और किनौनी में पेराई सत्र शुरू हो गया है। शुक्रवार को जल ...और पढ़ें

मवाना मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ पर किसानों व मिल प्रबंधन के साथ पूजा अर्चना के बाद चेन में गन्ना डालते जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक।

मवाना मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ पर किसानों व मिल प्रबंधन के साथ पूजा अर्चना के बाद चेन में गन्ना डालते जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक।

HighLights

  1. मवाना और दौराला चीनी मिलों में शुक्रवार को हुआ पेराई सत्र शुरू।

  2. जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने किया उद्घाटन।

  3. किनौनी मिल में गुरुवार को शुरू हो गई थी पेराई।

जागरण संवाददाता, मवाना (मेरठ)। जिले की छह में से तीन शुगर मिलों में पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया है। मवाना और दौराला मिलों के पेराई सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। इससे पूर्व किनौनी मिल में पेराई गुरुवार को शुरू हो गई थी। 

मवाना शुगर मिल के वर्ष 2026-27 के पेराई सत्र का शुभारंभ विधिवत पूजन के बाद जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक व एमडी आरके गंगवार और अतिथियों ने केन चेन पर गन्ना डालकर किया। तौल कराने पहली बुग्गी लेकर आए किसान को अतिथियों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

d6

नवीन पेराई सत्र के उदघाटन की तैयारी में सुबह से ही मिल अधिकारी लगे हुए थे। पेराई सत्र का विधिवत पूजन पंडित प्रेम उप्रेती द्वारा कराया गया। पूजन के पश्चात मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दिनेश खटीक वरिष्ठ, मिल के एमडी आर के गंगवार महाप्रबंधक गन्ना एवं प्रशासन शासन प्रमोद बालियान, जिला गन्ना अधिकारी, गन्ना समिति चेयरमैन विनोद कुमार भाटी और अन्य अतिथियों ने केन चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।

इससे पूर्व बुग्गी के तौल कांटे पर पहली बुग्गी लेकर आए किसान अब्दुल को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मिल अधिकारी, गन्ना समिति के डायरेक्टर एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पहले दिन पहुंचा 30 हजार कुंतल गन्ना

पहले दिन लगभग 30 हजार कुंतल गन्ना मिल में पहुंचा। मिल सुरक्षा अधिकारी मनीष पांडेय ने बताया कि लगभग 11 साल बाद पहली बार पेराई सत्र के शुभारंभ पर इतना अधिक गन्ना आया है। गन्ने की क्वालिटी भी अच्छी है। अभी फिलहाल एक प्लांट चालू किया है, लेकिन जल्द ही दूसरा प्लांट भी आरंभ कर दिया जाएगा।

दौराला मिल में भी पेराई शुरू

d7

जिले की दौराला शुगर मिल में भी पेराई सत्र का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। मिल प्रबंधन, अतिथियों और किसानों पूजा-अर्चना के बाद केन चेन में गन्ना डाला। इस दौरान कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।