विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमारे परिवार को कुछ हुआ तो जिम्मेदार आप होंगे! सपा विधायक से बीएलओ के बेटे ने यह कहा, बातचीत का आडियो प्रसारित

By Anand Prakash Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 11 Nov 2026 01:50 PM (IST)

सपा विधायक रफीक अंसारी और बीएलओ नीरज भारद्वाज के बेटे के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है।

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, मेरठ। सपा के शहर विधायक रफीक अंसारी और बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) नीरज भारद्वाज के बेटे के बीच फोन पर बातचीत का आडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। उसमें नीरज भारद्वाज का बेटा कह रहा है कि विधायक जी आपने बिना किसी साक्ष्य के मेरे पिता के खिलाफ आरोप लगाया है, जिसकी वजह से मेरे पिता तनाव में हैं और बीमार हो गए हैं। यदि मेरे पिता और परिवार को कुछ हुआ तो आप उसके जिम्मेदार होंगे। वह यह भी कहता है कि आपकी वजह से पूरे परिवार को टेंशन है, हम आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए हैं।

उधर, विधायक रफीक अंसारी का कहना है कि शहर सीट पर फर्जी वोट बनाए जाने के संबंध में उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की है। एक ही दिन में एक बूथ लेवल अधिकारी ढाई सौ वोट कैसे बना सकता है। शिकायत करना हमारा अधिकार है उसकी जांच अधिकारी अपने स्तर से करा लें। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी के बेटे ने अधूरी आडियो क्लिप को प्रसारित किया है जबकि पूरी क्लिप में वह खुद विधायक को धमकाते हुए बात कर रहे हैं। फर्जी वोट बनाने का मामला उजागर होने से रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के उकसाने पर इस तरह के आरोप लगवाए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।