मेरठ में सेटबैक की जगह पर किया गया निर्माण न तोड़ा तो होगी कार्रवाई, नौ दिसंबर को है सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सेटबैक पर हुए अवैध निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 9 दिसंबर को सुनवाई ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सुप्रीम कोर्ट में आगामी 9 दिसंबर को सेटबैक मामले की सुनवाई।
आवास विकास परिषद अवमानना से बचने को कार्रवाई करेगा।
कई संपत्तियों पर सेटबैक निर्माण हटाने की कार्रवाई अधूरी है।
जागरण संवाददाता, मेरठ। सुप्रीम कोर्ट में शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट प्रकरण की सुनवाई नौ दिसंबर को होनी है। जिन संपत्तियों में सेटबैक पर हुए निर्माण नहीं हटाया गया है, उनकी सूची आवास एवं विकास परिषद ने सुप्रीम कोर्ट को दी थी। उनमें से अधिकांश ने अभी तक सेटबैक पर हुआ निर्माण हटाने की कार्रवाई नहीं की है।
दीपावली का पर्व अब बीत चुका है। परिषद अवमानना की कार्रवाई से बचने के लिए ऐसी संपत्तियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। पूर्व में सील किए 44 में से केवल 20 ने सेटबैक पूरी तरह छोड़ा है। शेष 24 कार्रवाई के दायरे में आ रहे हैं। इसके साथ 138 में भी सेटबैक हटाने की कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। इन निर्माणों पर ही कार्रवाई की तैयारी है।