मेरठ के स्कूलों में 2 दिनों का अवकाश, भीषण गर्मी की वजह से DM ने दिया आदेश
मेरठ में भीषण गर्मी के चलते सभी स्कूलों में 27 और 28 मई को अवकाश बढ़ा दिया गया है। यह ...और पढ़ें

HighLights
मेरठ में स्कूलों की छुट्टियां दो दिन बढ़ीं।
भीषण गर्मी के कारण 27-28 मई को अवकाश।
प्री-प्राइमरी से 10वीं तक के स्कूल बंद।
जागरण संवाददाता, मेरठ। डीएम डा. वीके सिंह ने भीषण गर्मी के चलते जिले के सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश और बढ़ा दिया है। यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर सख्ती के साथ लागू होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते जिले के प्री-प्राइमरी से लेकर 10 तक के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का अवकाश 27 से 28 मई तक रहेगा। सभी प्रधानाचार्य जिला-प्रशासन के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।
एनरोलमेंट न देने की शिकायत
पंडित तेजराम कालेज आफ एजुकेशन मेरठ रोड गाजियाबाद के बीएड के छात्र विशाल यादव ने फीस जमा करने के बावजूद एनरोलमेंट नंबर न देने की शिकायत की है। छात्र का कहना है कि उसकी प्रथम वर्ष की फीस जमा है। इसके बावजूद उसे एनरोलमेंट नंबर नहीं दिया गया। इस कारण उसे बैरंग लौटना पड़ा। छात्र ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
