विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ: दीवान पब्लिक स्कूल जागृति विहार में एडमिशन को रजिस्ट्रेशन की तारीख तय, GTB में शुरू, BDS में मात्र 125 सीटों पर प्रवेश

By Rajendra Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 19 Nov 2026 01:26 PM (IST)

मेरठ के दीवान पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल और बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2027-2028 के लिए प्रवेश ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. दीवान पब्लिक स्कूल में बच्चे की आयु की गणना 31 मार्च-2027 के आधार पर होगी।

  2. गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन बुधवार से हुए शुरू।

  3. बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में इस बार केवल 125 सीटों पर ही प्रवेश उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, मेरठ। जागृति विहार स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में सत्र-2027-2028 के लिए नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा 1 व 2 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के लिए रजिस्ट्रेशन 20 से 30 नवंबर तक होंगे। जबकि कक्षा एक और दो के लिए एक से लेकर 8 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन होंगे। रजिस्ट्रेशन शुल्क 15 सौ रुपए रखा गया है।

आयु की गणना 31 मार्च-2027 के आधार पर होगी। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के लिए इंटरेक्शन कार्ड 3 दिसंबर को जारी होगा, जबकि कक्षा एक और दो के लिए एडमिट कार्ड 26 दिसंबर को जारी होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए नगर-निगम का जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे का आधार कार्ड, माता-पिता का आधार कार्ड, हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और कैटेगरी सर्टिफिकेट यदि लागू हो, आवश्यक होगा। अस्पताल का जन्म प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक स्कूल से संपर्क कर सकते हैं या वेबसाइट http://www.dewanschooljv.com पर देख सकते हैं।

गुरु तेग बहादुर स्कूल में रजिस्ट्रेशन शुरू

गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल वेस्ट एंड रोड कैंट में भी आगामी शैक्षणिक सत्र में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो कर दी गई है। इच्छुक अभिभावक और विद्यार्थी प्रवेश के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. गोपाल दीक्षित ने बताया कि पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य ने स्पष्ट किया कि इस सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ-साथ विशेष छूट दी जाएगी। इसके तहत देश की सेवा में समर्पित आर्मी बैकग्राउंड के बच्चों को फीस में विशेष छूट और पहले से विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के भाई-बहनों के दाखिले पर सिबलिंग डिस्काउंट का विशेष प्रावधान रखा गया है।

प्रवेश के इच्छुक अभिभावक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.gtbps.online पर जाकर आनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं, अथवा विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। दिसंबर में होने वाली प्रवेश परीक्षा के समय और अन्य दिशा निर्देशों की पूरी जानकारी पंजीकरण के समय ही उपलब्ध करा दी जाएगी।

बीडीएस स्कूल में मिलेगा मात्र 125 सीटों पर प्रवेश

बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल जागृति विहार में भी सत्र-27-28 के लिए विभिन्न कक्षाओं में 20 नवंबर से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय में इस बार केवल 125 सीटों पर ही प्रवेश उपलब्ध होंगे।

प्रवेश के लिए पंजीकरण फार्म स्कूल की वेबसाइट bdsinternationalschool.net पर और स्कूल डेस्क पर भी उपलब्ध रहेंगे। प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फार्म आनलाइन और आफलाइन दोनों माध्यमों से जमा किया जा सकेगा। प्रवेश प्रक्रिया में मेधावी और बहुमुखी प्रतिभा वाले विद्यार्थियों के साथ कुछ विशेष श्रेणियों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।