खुशखबरी! 16.06 करोड़ की लागत से मेरठ की दो सड़कों का होगा चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण
मेरठ में 16.06 करोड़ रुपये की लागत से दो प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इनमें जुर्रानपुर फाटक ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
मेरठ की दो सड़कों का होगा चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण।
परियोजना की कुल लागत 16.06 करोड़ रुपये स्वीकृत।
जागरण संवाददाता, मेरठ। शासन ने लोक निर्माण विभाग की दो सड़कों को चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इसमें दक्षिण विधानसभा अंतर्गत जुर्रानपुर फाटक से नरहेडा होते हुए चंदसारा मोड़ तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस सड़क की लंबाई 2.97 किमी और स्वीकृत धनराशि 6.66 करोड़ है।
वहीं, दूसरी सड़क कैंट विधानसभा क्षेत्र में एमआइईटी मिनी पटरी से मलियाना शिवपुरम होते हुए आइओसीएल आयल डिपो पूठा रोड तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होगा। इसकी लंबाई 4.95 किमी व लागत 9.40 करोड़ है। दोनों सड़क वर्तमान में तीन मीटर चौड़ी हैं, जिन्हें 5.50 से 6 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
बागपत रोड पर मलियाना चौकी तक कार्य पूर्ण
फुटबाल चौक से दिल्ली-दून बाइपास तक लोक निर्माण विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में बागपत रोड पर 4.50 किमी लंबाई में चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण व डिवाइडर का जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। यह फुटबाल चौक से मलियाना पुलिस चौकी तक 2.70 किमी में पूर्ण हो गया है। डिवाइडर को तोड़कर जीर्णोद्धार किया गया है, साथ ही सड़क का नवीनीकरण किया गया है। मलियाना पुलिस चौकी से बाइपास तक आगे वन विभाग की अनापत्ति प्रमाण मिलने के बाद अब आगे का कार्य शुरू होगा।