विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा के बाद खौफ में पतियों की हत्यारिन, रविता और प्रेमी अमरदीप ने नहीं खाया खाना

Published: Thu, 15 Oct 2026 10:36 PM (IST)

साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा मिलने के बाद अमित हत्याकांड के आरोपी रविता और अमरदीप की चिंता बढ़ ...और पढ़ें

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर रविता और अमरदीप चिंता बढ़ी।

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर रविता और अमरदीप चिंता बढ़ी।

HighLights

  1. साहिल-मुस्कान की फांसी से रविता-अमरदीप की चिंता बढ़ी।

  2. दोनों ने खाना नहीं खाया, जेल में हुई काउंसलिंग।

  3. अमित के बच्चों ने मां रविता को याद न करने की बात कही।

जागरण संवाददाता, मेरठ। साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा मिलने के बाद अमित हत्याकांड की मुजरिम पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप की चिंता बढ़ गई। दोनों ने गुरुवार को खाना नहीं खाया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि सौरभ हत्याकांड के निर्णय के बाद जेल में बंद पतियों की हत्या करने वाली महिलाओं की बैचनी बढ़ गई है। रविता और अमरदीप ने पूजा अर्चना की।

दोनों की मनोदशा देखकर काउंसलिंग कराई गई है। भरोसा दिलाया गया कि न्याय सही होगा। सजा के दोनों को भी कैदी नंबर और कपड़े मुहैया कराए जाएंगे। उनको भी सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। अदालत का निर्णय आने के बाद ही दोनों हाईकोर्ट में अपील भी कर सकेंगे।

रविता के परिवार से भी जेल में कोई मिलने नहीं आया है। इसलिए सरकारी अधिवक्ता ही उनका केस लड़ रहे है। सुबह दोनों की जेल से कोर्ट में ऑनलाइन पेशी कराई जाएगी। बताया जाता है कि बहस पूरी होने के बाद दाेपहर बाद ही अदालत अपना निर्णय सुनाएगी।

सौरभ हत्याकांड के निर्णय को देख ऑनलाइन की गई पेशी

सौरभ हत्याकांड में निर्णय आने के बाद अधिवक्ताओं ने तालियां बजाकर नारेबाजी की। साथ ही मिठाई भी बांटी गई। ऐसे में मुजरिमो पर भी कोई हमला कर सकता है। उनकी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए जेल से ऑनलाइन पेशी कराई जाएगी।

बच्चे नहीं करते अपनी मम्मी को याद

गांव अकबरपुर सादात पहुंचकर अमित कश्यप के तीनों बच्चों अंकित, अन्नु, गोरी से बात की तो उन्होंने कहा कि हमें मां रविता की याद नहीं आती और वह अपनी दादी मुनेश के पास ही रहना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- फांसी पाने वाली पहली महिला होगी मुस्कान, मेरठ में पहली बार दी गई महिला दोषी को फांसी की सजा