विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में दो गोदामों पर छापे में 400 किलो विस्फोटक बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच 

By Sanjeev Kumar Jain Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 09 Sep 2026 07:57 PM (IST)

Meerut News: पुलिस ने मेरठ शहर में दो गोदामों पर छापा मारकर 400 किलो विस्फोटक बरामद किया है। जिसकी जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. पुलिस ने लाला का बाजार और केसरगंज क्षेत्र में दो गोदामों पर छापा मारा।

  2. पुलिस बरामद विस्फोटक की प्रकृति, मात्रा और स्रोत की जांच कर रही 

जागरण संवाददाता, मेरठ। दीवाली पर पटाखे बनाने के लिए लाए गए विस्फोटक के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने लाला का बाजार और केसरगंज क्षेत्र में छापामारी कर दो गोदामों से करीब 200-200 किलो विस्फोटक बरामद किया। दोनों गोदाम गौरव अग्रवाल के बताए जा रहे हैं।

विस्फोटक बरामद होने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कार्रवाई के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गईं। एसपी सिटी को छापामारी का नोडल अधिकारी बनाया गया है। दोनों स्थानों पर बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दो गोदाम, 400 किलो विस्फोटक

पुलिस की टीमों ने लाला का बाजार और केसरगंज स्थित गोदामों पर एक साथ कार्रवाई की। दोनों स्थानों से करीब 200-200 किलो विस्फोटक बरामद होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह सामग्री दीवाली पर पटाखे तैयार करने के लिए लाई गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक कहां से मंगाया गया था और इसे रखने की अनुमति थी या नहीं।

यह भी पढ़ें- कानूनगो ने जमीन की रिपोर्ट के बदले मांगी 30 हजार की रिश्वत, मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

पांच टीमों ने संभाला मोर्चा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पांच टीमें बनाकर छापामारी की। एसपी सिटी को कार्रवाई का नोडल अधिकारी बनाया गया है। पुलिस बरामद विस्फोटक की प्रकृति, मात्रा और उसके स्रोत की जांच कर रही है। साथ ही गोदाम संचालक से जुड़े दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मेरठ में जानलेवा हमले के आरोपित को छोड़ने के मामले में SHO लाइन हाजिर, SSP ने की कार्रवाई

यह भी पढ़ें- मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा गिरफ्तार, हिस्ट्रशीटर के घर पर पिस्टल से फायरिंग करने का मामला