विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut News: जिस्मफरोशी की सूचना पर पुलिस ने होटल में मारा छापा, युवक-युवतियों में मची भगदड़ तीन जोड़े पकड़े

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 31 May 2023 02:32 PM (IST)Updated: Wed, 31 May 2023 02:35 PM (IST)

Meerut Crime News पुलिस ने होटल में छापामारी की तो तीन जोड़े पकड़े गए। वहीं पुलिस की टीम को देखकर ...और पढ़ें

Meerut Crime News: मेरठ पुलिस ने होटल में मारा छापा, कमरों के अंदर आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां
Meerut Crime News: मेरठ पुलिस ने होटल में मारा छापा, कमरों के अंदर आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

मेरठ-सरधना, जागरण टीम। सरूरपुर थाना क्षेत्र के भूनी गांव स्थित पुलिस चेकपोस्ट से चंद कदम की दूरी पर स्थित होटल पैराडाइज में बुधवार को छापेमारी कर तीन जोड़ों को पकड़ लिया। वहीं, पुलिस को देख कई जोड़े फरार हो गए।

होटल पैराडाइज में मिली थी जिस्मफरोशी की सूचना

सरूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया बुधवार को भूनी चौराहे पर स्थित होटल पैराडाइज में जिस्मफरोशी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन जोड़ों को दबोच लिया। इस दौरान होटल में अफरातफरी मच गई और कई जोड़े ईख के रास्ते फरार हो गए। इसके बाद तीन लड़कियों सहित युवकों को भी हिरासत में लेकर थाने पहुंची।

युवक और युवतियों से पूछताछ

फिलहाल, पुलिस तीनों युवतियों सहित युवकों से भी पूछताछ करने में जुटी है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस की मिलीभगत से पुलिस चेकपोस्ट से मात्र पचास मीटर की दूरी पर जिस्मफरोशी का अनैतिक कार्य फलफूल रहा है।

होटल कर्मी ने मीडिया को नहीं आने दिया अंदर

सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची। उस दौरान करीब पांच मिनट तक होटल के बाहर पुलिस खड़ी रही। उधर जानकारी पर मीडिया कर्मी भी पहुंच गए। लेकिन, होटल कर्मी ने किसी को अंदर आने नहीं दिया। सरूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी बालिग है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है।