विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pilibhit News: सड़क किनारे न दिखें कूड़े के ढेर, पालिकाध्यक्ष डा अस्था ने दिखाए सख्त तेवर, शहर में देखी सफाई

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 31 May 2023 02:20 PM (IST)

Pilibhit News शहर की सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर दिखने पर जताई नाराजगी। पालिका अध्यक्ष डा आस्था अग्रवाल ने ...और पढ़ें

Pilibhit News: सड़कों के किनारे न दिखें कूड़े के ढेर : डा. आस्था
Pilibhit News: सड़कों के किनारे न दिखें कूड़े के ढेर : डा. आस्था

पीलीभीत, जागरण टीम। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डा. आस्था अग्रवाल ने बुधवार को सुबह शहर में भ्रमण करके सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें कई स्थानों पर सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लगे मिले। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पालिकाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर नहीं दिखने चाहिए। मुहल्लों की गलियों से निकाला जाने वाला कूड़ा सड़कों के किनारे इकट्ठा नहीं किया जाए बल्कि इसके लिए सुरक्षित बंद स्थान की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित कराई जाए।

खराब मिला वाटर कूलर

पालिकाध्यक्ष को भ्रमण के दौरान फल मंडी में स्थित वाटर कूलर खराब मिला। इसे दुरुस्त कराने के लिए उन्होंने पालिका के जलकल प्रभारी को निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बताशा वाली गली, सब्जी मंडी की गलियों में घूमकर सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कालेज के पास पहुंचीं तो वहां भी वाटर कूलर खराब मिला। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए पालिकाध्यक्ष ने कहा कि तेज गर्मी के इस मौसम में वाटर कूलर कहीं पर भी खराब नहीं रहने चाहिए। इससे पहले सदर कोतवाली के सामने सड़क किनारे कूड़े का ढेर देखा।

सड़क पर कूड़ा न डाला जाए

पालिका के सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि यहां सड़क किनारे कूड़ा न डाला जाए बल्कि निकट स्थित वाटर वर्क्स परिसर में इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया जाए। वह स्थान बंद रहना चाहिए। खुले में कहीं पर भी कूड़ा न डाला जाए। राजकीय आयुर्वेदिक कालेज से ब्रह्मचारी घाट रोड पर भ्रमण के दौरान सड़क किनारे कूड़े के ढेर दिखने पर उन्होंने कहा कि यहां पर कूड़ा न डाला जाए। इसके लिए वैकल्पिक स्थल की तलाश की जा जाए।

सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के उपरांत पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सदर कोतवाल के सामने तथा ब्रहह्मचारी घाट रोड पर पड़ने वाले कूड़ा को रोका जाएगा। इसे दूसरे स्थल पर शिफ्ट कराएंगे। इसमें कुछ समय लग सकता है लेकिन कहीं पर भी सड़क किनारे खुले में कूड़ा नहीं डाला जाएगा।