मेरठ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली
मेरठ पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर अनिल बंजी समेत दिल्ली के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
लॉरेंस बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार।
मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में गोली मारी।
गिरफ्तार तस्करों ने 100 से अधिक पिस्टल की सप्लाई की।
जागरण संवाददाता, मेरठ। गैंग्सटर लारेंस बिश्नोई के गुर्गों और अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर अनिल बंजी समेत दिल्ली एवं आसपास के बदमाशों को 100 से ज्यादा पिस्टल सप्लाई करने वाले चार हथियार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में गोली लगी है, जबकि मौके से भागे तीन तस्करों को कांबिग के दौरान पकड़ लिया गया।
चारों दिल्ली के आमिर को हथियारों की सप्लाई देने आए थे। सोमवार को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पुलिस ने रविवार रात हथियारों की सप्लाई की सूचना पर अछरौंडा-बहादुरपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। रात दो बजे दिल्ली का आमिर बाइक पर आया था। वहां पर उसे सप्लाई देने के लिए शुएब, शादान उर्फ पकौड़ी और साजिद आया था।
आमिर को आरोपितों ने 32 बोर की सात पिस्टल और 20 कारतूस दिए। पुलिस की घेराबंदी पर आमिर ने फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में आमिर के पैर में गोली लग गई। मौके से तीन आरोपित भाग निकले। कांबिंग के दौरान सोमवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस ने शुएब, शादान और साजिद को भी गिरफ्तार कर लिया।
तीनों 25 हजार में पिस्टल खरीदकर आमिर को 40 हजार रुपये में बेच रहे थे। आमिर 50 हजार रुपये में कई गिरोह को सप्लाई कर रहा था। आमिर ने बताया कि अभी तक 100 से ज्यादा पिस्टल सप्लाई कर चुका है। जांच में सामने आया कि लारेंस और अनिल बंजी गिरोह को भी वह हथियार सप्लाई कर चुका है।
