मेरठ में परिवार ने पालतू कुत्ते 'टफ्फू' की याद में आयोजित की तेरहवीं, हवन-पूजन कराकर बांटे उसकी पसंद के लड्डू
मेरठ में डीएन इंटर कॉलेज के माली सुनील यादव ने अपने पालतू कुत्ते टफ्फू के निधन पर तेरहवीं का आयोजन किया।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
डीएन इंटर कॉलेज के माली ने पालतू कुत्ते की तेरहवीं की।
12 साल के टफ्फू को परिवार का सदस्य मानते थे।
हवन-प्रसाद वितरण के साथ टफ्फू के पसंदीदा लड्डू बांटे।
जागरण संवाददाता, मेरठ। डीएन इंटर कॉलेज में माली का कार्य करने वाले सुनील यादव ने रविवार को अपने पालतू कुत्ते के निधन पर रविवार को तेरहवीं का आयोजन किया। उसका चित्र पर माला पहना गई और हवन का आयोजन हुआ।
बताया कि 12 साल से कुत्ता उनके घर में रह रहा था जिसे परिवार टफ्फू के नाम से पुकारता था। परिवार में पत्नी सुनीता, 18 वर्ष की बेटी वर्षा और बेटा शिवम हैं। बताया टफ्फू उनके लिए परिवार के एक सदस्य के समान था। वर्षा उसे अपना भाई मानती थी और रक्षाबंधन पर उसे राखी बांधती थी।
सुनील ने बताया कि टफ्फू को अपने छोटे बेटा मानते थे। इसलिए उसकी मौत के बाद तेरहवीं करने का फैसला किया। सुनील ने बताया कि शुक्रवार को टफ्फू की तबीयत खराब हो गई। उसे चिकित्सक को दिखाया गया लेकिन सुधार नहीं हुआ।
सुनीता ने बताया कि टफ्फू की मौत से घर माहौल गमगीन हो गया है। रविवार को टफ्फू की तेरहवीं का आयोजन किया। हवन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। तेरहवीं में टफ्फू की पसंद के लड्डू भी बनवाए गए। आसपास के लोग शामिल हुए।
