विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीमार और असमर्थ पेंशनर्स ध्यान दें! आप चाहें तो घर पर ही सत्यापन कर लेंगे कोषागारकर्मी... बस, एक काल काफी है

By Anuj Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 01 Nov 2026 04:18 PM (IST)

मेरठ कोषागार ने बीमार, दिव्यांग और वृद्ध पेंशनरों के लिए घर पर ही सत्यापन की सुविधा शुरू की है। पेंशनर ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बीमार और दिव्यांग पेंशनरों का घर पर होगा सत्यापन।

  2. कोषागारकर्मी मोबाइल ऐप से करेंगे भौतिक सत्यापन।

  3. सत्यापन हेतु पीपीओ, आधार, बैंक खाता आवश्यक।

जागरण संवाददाता, मेरठ। कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों का वर्ष में एक बार कोषागार बुलाकर सत्यापन कराया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जाता है वह जीवित हैं। उधर, कुछ पेंशनर गंभीर बीमारी, दिव्यांगता और अत्यधिक आयु के कारण कोषागार तक पहुंचने में असमर्थ होते हैं। कुछ लोग स्थायी रूप से दिव्यांग होते हैं, कुछ मानसिक रूप से अस्वस्थ होते हैं। ऐसे लोगों का कोषागार ने उनके घर पर ही पहुंचकर सत्यापन करने की तैयारी की है।

मुख्य कोषाधिकारी जान्हवी मोहन ने बताया कि जनपद में कुल 27 हजार से अधिक पेंशनर हैं। इनमें 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले पेंशनर की संख्या भी खासी है। सत्यापन के लिए कोषागार में असमर्थ लोगों को कोषागार के टेलीफोन संख्या 0121-2644508 पर किसी भी कार्यदिवस में दोपहर दो बजे से पांच बजे के मध्य फोन करके अपना नाम एवं पता नोट कराना होगा। ऐसे लोगों के घर पर ही कर्मचारियों और अधिकारियों को भेजकर मोबाइल एप के माध्यम से उनका सत्यापन कराया जाएगा।

मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि भौतिक सत्यापन और डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र के लिए पेंशनर को अपना पीपीओ नंबर बताना होगा। आधार कार्ड और बैंक खाता संख्या की जानकारी देनी होगी। कर्मचारी इसी दौरान मोबाइल एप से उनका फोटो लेकर अपलोड करेगा और सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।