विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ के बाजारों में पार्किंग का संकट, सड़कों पर पसरा जाम... ग्राहक परेशान

By Dileep Patel Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 12 Nov 2026 07:24 PM (IST)

मेरठ के बाजारों में पार्किंग की गंभीर समस्या है, जिससे सड़कों पर जाम लग रहा है और ग्राहक परेशान हैं। ...और पढ़ें

सदर बाजार में सड़क पर वाहन पार्किंग। जागरण।

सदर बाजार में सड़क पर वाहन पार्किंग। जागरण।

HighLights

  1. मेरठ के बाजारों में पार्किंग की गंभीर समस्या बनी हुई है।

  2. सड़कें पार्किंग स्थल बन जाती हैं, ग्राहक जाम में फंसते।

  3. मल्टीलेवल व रोडसाइड पार्किंग समाधान पर काम जारी है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। बाजारों में खरीदारी करनी है तो पहले वाहन खड़ा करने की जगह तलाशिए। आबूलेन हो या सदर बाजार, पीएल शर्मा रोड हो या खैरनगर... हर तरफ पार्किंग का संकट है। त्योहारों पर हालात और बिगड़ जाते हैं। सड़कें पार्किंग स्थल बन जाती हैं और ग्राहक जाम में फंस जाते हैं। धनतेरस, दीपावली से भैया दूज तक पार्किंग को लेकर स्थिति दयनीय रही। आबूलेन में वीकेंड और त्योहारों पर वाहन सड़क पर खड़े होते हैं।

सदर बाजार में कार ले जाना संभव नहीं, जबकि दोपहिया वाहन रास्ता घेरते हैं। शिवचौक से हनुमान चौक तक बांबे बाजार की सेंट्रल पार्किंग के बाद केवल एक वाहन निकलने लायक जगह बचती है, जिससे पूरे दिन जाम रहता है। पीएल शर्मा रोड पर पार्किंग नहीं है। दुकानदार, कामगार और ग्राहक सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं, जिससे जाम लगता है। लालकुर्ती और बेगमपुल रोड से बच्चा पार्क तक भी यही स्थिति है। शारदा रोड चौड़ी हो रही है, लेकिन पार्किंग नहीं है। कंकरखेड़ा के गुरुनानक बाजार और सरधना रोड के प्रतिष्ठानों के बाहर भी वाहन सड़क पर खड़े होते हैं। व्यापारी मल्टीलेवल और मैकेनाइज्ड पार्किंग की मांग कर रहे हैं।

ये हो सकता है समाधान
-बेगमपुल नमो भारत मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ी मल्टी लेवल कार पार्किंग और आबूनाले को ढककर पार्किंग बना दी जाए तो कम से कम पांच बाजारों आबूलेन , लालकुर्ती, पीएलशर्मा रोड, बेगमपुल रोड और बांबे बाजार की समस्या का निदान काफी हद तक हो सकता है।

-सदर बाजार के दुकानदार और कामगार अपने वाहन बंगला संख्या 180 की पार्किंग में खड़े करने लगे तो सदर बाजार के अंदर 50 प्रतिशत वाहनों का दबाव घट सकता है। यदि ग्राहकों के वाहन भी पार्किंग में ही खड़े हो तो समस्या और भी कम हो सकती है। दरअसल, इस पार्किंग में करीब 500 वाहन खड़े किए जा सकते हैं। इसके पास ही बंगला संख्या 173 की पार्किंग भी है। जिसमें भी वाहन खड़े हो सकते हैं।

-कंकरखेड़ा फ्लाई ओवर के नीचे पार्किंग का सुचारू संचालन हो तो गुरुनानक बाजार को थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं, शहर सराफा, खैरनगर वैली बाजार कबाड़ी बाजार में पार्किंग की जगह नहीं थी, इसे देखते हुए नगर निगम परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जा रही है।

-शारदा रोड पर पार्किंग के लिए जगह नहीं है। या तो मेरठ साउथ स्टेशन की पार्किंग के पास मैकेनाइज्ड पार्किग बन जाए या फिर बिजली उपकेंद्र के परिसर व माता का बाग मुहल्ले में खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग सुविधा मिल जाए तो राहत मिल सकती है।

भविष्य की योजना
आबूलेन 300 45-50 हजार आबूनाले किनारे और बंगला संख्या 180 व 173 , बेगमपुल स्टेशन के पास मल्टी लेवल पार्किंग बनाने पर चल रहा है मंथन
सदर बाजार 650 40-50 हजार बंगला संख्या 180 व 173 , कैंट बोर्ड के सर्वे में पार्किंग के लिए उपयुक्त जगह नहीं मिली
बांबे बाजार 200 30-40 हजार शिवचौक-हनुमान चौक सेंट्रल पार्किंग, इनफिनिटी माल के पीछे कैंट बोर्ड 60 वाहनों की पार्किंग बना रहा

शारदा रोड 1500 50 से 65 हजार एक भी पार्किंग नहीं बिजली उपकेंद्र के पीछे खाली जमीन पर पार्किंग के लिए चल रही बात
कंकरखेड़ा बाजार 3000 65 से 70 हजार फ्लाई ओवर के नीचे एक पार्किंग, कंकरखेड़ा मार्ग में सीएम ग्रिड में बनेंगी 20 रोड साइड पार्किं, वर्कआर्डर हो चुका
बेगमपुल रोड बाजार 800 30 से 40 हजार गंगा प्लाजा में सिर्फ पार्किंग, सीएम ग्रिड योजना में बनेगी रोड साइड पार्किंग, जीआइसी के पास भी चल रहा मंथन

पीएल शर्मा रोड बाजार 1500 50 से 60 हजार एक भी पार्किंग नहीं कोई योजना नहीं, बेगमपुल स्टेशन के पास मल्टी लेवल पार्किंग बनने पर ही होगा निदान
लालकुर्ती बाजार 200 50 से 60 हजार दो छोटी पार्किंग हैं सामने, कोई योजना नहीं, बेगमपुल स्टेशन के पास मल्टी लेवल पार्किंग बनने पर ही होगा निदान
शहर सराफा,वैली व खैरनगर बाजार, 1200, 60 से 70 हजार, एक भी पार्किंग नहीं, नगर निगम परिसर में निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग जनवरी में मिल जाएगी

मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का बजट नहीं है
आबूलेन और सदर बाजार के लिए पहले से बंगला संख्या 180 व 173 में पार्किंग की व्यवस्था है। यही पार्किंग खाली रहती हैं। ट्रैफिक पुलिस यदि सड़क पर वाहन खड़े न होने दे तो पार्किंग का उपयोग हो सकेगा। बांबे बाजार के लिए इनफिनिटी माल के पीछे पार्किंग बना रहे हैं। मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का बजट नहीं है। इस संबंध में कैंट विधायक की ओर से पहल की जा रही है।
जाकिर हुसैन, सीईओ छावनी परिषद।

जनवरी तक शुरू हो जाएगी मल्टी लेवल पार्किंग
नगर निगम परिसर में निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग जनवरी तक शुरू हो जाएगी। इससे शहर सराफा, घंटाघर, वैली बाजार, कबाड़ी बाजार, कोटला बाजार को राहत मिलेगी। बेगमपुल से बच्चा पार्क चौराहे तक सीएम ग्रिड योजना में रोड साइट करीब 30 पार्किंग विकसित की जाएगी। यह काम टेंडर प्रक्रिया में है। पीएल शर्मा रोड के व्यापारी भी उपयोग कर पाएंगे। जीआइसी के सामने पार्किंग के लिए स्थान दिया जाएगा। कंकरखेड़ा में सड़क निर्माण के साथ रोड साइड पार्किंग बनेंगी। जल्द काम शुरू होगा। शारदा रोड बाजार में सर्वे कराने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सौरभ गंगवार, नगर आयुक्त।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।