विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाईवे पर रफ्तार का कहर: कार की टक्कर से खडे़ ट्रक में घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत; अन्य हादसे में युवक की माैत

By Vinod Phogat Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 23 Nov 2026 12:26 PM (IST)

Meerut News: दिल्ली रोड पर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। उनकी बाइक खड़े ट्रक में जा घुसी। दौराला क्षेत्र में दिल्ली-रुड़की हाईवे पर दो घंटे में आठ सड़क हादसों में एक युवक की जान चली गई और 17 लोग घायल हुए।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. मेरठ में दिल्ली रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत।

  2. दिल्ली-रुड़की हाईवे पर रविवार रात दो घंटे के भीतर आठ सड़क हादसे।

जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क किनारे खडे़ ट्रक में बाइक घुस गई l जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई l पुलिस ने दोनों शवों की पहचान कर मर्चेरी भेज दिया। 

रविवार देर रात सवा दो बजे दिल्ली रोड स्थित ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के नीचे हरियाणा नंबर का एक ट्रक खड़ा था l इसी दौरान फुटबाल चौक की तरफ से शिवपुरम निवासी 42 वर्षीय शेखर अपने दोस्त 48 वर्षीय राजेंद्र के साथ बाइक से मेवला फ्लाइओवर की तरफ जा रहा थे।

बताया गया कि जब वह दोनों ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के नीचे पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ़्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक खडे़ ट्रक में जा घुसी और दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों दोस्तों की पहचान कर उनके स्वजन को घटना की जानकारी दी l पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया l थाना प्रभारी राजेश काँबोज का कहना है कि ट्रक, कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है। आरोपित कार चालक को हिरासत में लेकर से पूछताछ की जा रही है l तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी l

दो घंटे में आठ हादसे एक की मौत, 17 घायल

दौराला : दिल्ली-रुड़की हाईवे पर रविवार रात दो घंटे के भीतर आठ सड़क हादसों ने अफरा-तफरी मचा दी। मोदीपुरम से सकौती के बीच रात आठ से 10 बजे तक हुई दुर्घटनाओं में 17 लोग घायल हुए, जबकि स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। अधिकांश हादसों की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस और राहगीरों ने घायलों को दौराला सीएचसी पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी संजय के अनुसार, उनके बड़े भाई राहुल पुत्र कालूराम साथी सुनील पुत्र नरेंद्र के साथ इंचौली थाना क्षेत्र के अंदावली गांव में शादी समारोह में जा रहे थे। रूहासा कट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दौराला सीएचसी में चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

अन्य हादसों में मटौर गेट पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वलीदपुर निवासी बाइक सवार सुनीत घायल हुआ। सकौती में हाईवे पार कर रहे भरोटा निवासी सूर्य प्रताप को वाहन ने टक्कर मारी। मटौर कट पर बेसहारा गोवंश सामने आने से बाइक सवार दीपक और दयानंद घायल हुए। वलीदपुर कट पर स्कूटी सवार दंपती रिहाना और मोहम्मद जुनैद तथा सकौती के झिलमिल होटल के पास बाइक सवार रिजवान, इरशाद और मोमीन को अज्ञात वाहनों ने टक्कर मारी। एटूजेड कालोनी के गेट पर बाइक-स्कूटी भिड़ंत में दीपांशु, आशीष, विशेष और अर्पित घायल हुए। मछरी गांव में गन्ने से लदे ट्रक को ओवरटेक करते समय कार और ट्रैक्टर टकरा गए।

कार सवार अतुल तथा ट्रैक्टर चालक आकिल और उनका बेटा सोनू घायल हुए। अतुल को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल और अन्य को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर मुकेश चौहान ने बताया कि घायलों को उपचार दिलाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।