विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ: ICU में भर्ती युवती को बेहोशी का इंजेक्‍शन देकर किया दुष्‍कर्म, घटना सीसीटीवी में कैद

By Himanshu DwivediEdited By:
Published: Wed, 02 Jun 2021 04:13 PM (IST)

मेरठ के एक अस्‍पताल में भर्ती युवती के साथ आईसीयू में तैनात वार्ड ब्‍वॉय ने बेहोशी का इंजेक्‍शन देकर दुष्‍कर्म ...और पढ़ें

मेरठ में आईसीयू में भर्ती युवती के साथ दुष्‍कर्म।
मेरठ में आईसीयू में भर्ती युवती के साथ दुष्‍कर्म।

मेरठ, जेएनएन। शहर के ही एक अस्‍पताल के आईसीयू में भर्ती एक युवती के साथ आइसीयू में ही तैनात एक वार्ड ब्‍वॉय ने बेहोशी का इंजेक्‍शन देकर दु‍ष्‍कर्म किया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। युव‍ती जब डिस्‍चार्ज होकर घर पहुंची तो उसने पूरा मामला परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजन अस्‍पताल पहुंचे और सीसीटीवी खंगाला तो मामले की जानकारी हुई। परिजनों में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

लिसाडी गेट क्षेत्र के हापुड रोड पर केयर हॉस्पिटल में कुछ दिनों पहले ही लिसाड़ी गांव की रहने वाली युवती बुखार के कारण भर्ती हुई थी। इसी बीच में तबीयत बिगड़ने पर उसे आइसीयू में भेजा गया था। जहां पर उसकी हालत ठीक थी। 27 मई की रात के साढ़े तीन बजे आईसीयू में तैनात वार्ड ब्‍वॉय ने युवती केे साथ घिनौना काम किया। युवक ने पहले युवती को बेहोशी का इंजेक्‍शन देकर बेहोश किया और युवती को किस करने लगा। यह वारदात आइसीयू में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इस बीच में 50 मिनट तक कैमरा बंद रहा।

मंगलवार को परिजनों को बताया

इस घटना के करीब पांच दिन बाद युवती जब डिस्चार्ज होकर घर गई तो परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत अस्‍पताल पहु्ंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो शुरुआत की रिकॉर्ड हुई घटना सामने आ गई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपित युवक कासिब को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के परिजनों की तरफ से मामले में तहरीर दी गई है। युवक और युवती विशेष सम्प्रदाय से हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपित को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी की जाएगी।