विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut News: ट्रेन में सफर करने वालों के लिए राहत की खबर, 29 नवंबर तक होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATT
Published: Sat, 05 Nov 2022 10:17 AM (IST)

Special Train यह खबर रेल यात्रियों के लिए राहतभरी है कि वाया मेरठ जाने वाली ट्रेन संख्या 04141 सूबेदारगंज-ऊधमपुर स्पेशल ...और पढ़ें

Special Train News वाया मेरठ स्पेशल ट्रेन का संचालन की तारीख अब बढ़ा दी गई है।
Special Train News वाया मेरठ स्पेशल ट्रेन का संचालन की तारीख अब बढ़ा दी गई है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut News ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अहम जानकारी। वाया मेरठ जाने वाली ट्रेन संख्या 04141 सूबेदारगंज-ऊधमपुर स्पेशल रेलगाड़ी 14 से 28 नवंबर के लिए तक विस्तारित कर दिया गया है। यह ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को चलती है। सूबेदारगंज से शाम 04.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:40 बजे ऊधमपुर पहुंचती है। सूबेदार गंज से ट्रेन मेरठ रात 12.55 बजे पहुंचती है। इसका स्टापेज पांच मिनट का है।

इस प्रकार रहेगा रूट

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04142 ऊधमपुर से सूबेदार गंज के बीच 15 नवंबर से 29 नवंबर तक विस्तारित कर दिया गया है। यह प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को संचालित होती है। ऊधमपुर से ट्रेन शाम 3.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12.55 बजे सूबेदारगंज पहुंचती है। ऊधमपुर से ट्रेन रात 3.40 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचती है। पांच मिनट के स्टापेज के बाद यह सूबेदर गंज के लिए प्रस्थान करती है। यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे फतेहपुर , कानपुर सेंट्रल, इटावा , टूंडला, अलीगढ़ , बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर , सहारनपुर, अंबाला, छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी तथा पठानकोट छावनी स्टेशनो पर दोनों दिशाओं में ठहरती है। 

जाम की धुन पर नाचे बराती

मेरठ : शुक्रवार रात शहर से लेकर देहात तक पांच सौ से ज्यादा शादियां थी। हर मंडप, होटल और अन्य विवाह स्थल बुक थे। लाखों लोग सड़कों पर इधर से उधर हो रहे थे, जिससे शाम ढलते ही जाम की स्थिति बनती चली गई। ट्रैफिक पुलिस की सारी व्यवस्था धड़ाम साबित हुई। सड़क पर पार्किंग और आतिशबाजी में नियम हवा हो गए।जाम की जकड़ से लोगों को मुक्ति नहीं मिल रही है।

रफ्तार पर लगा ब्रेक

सुबह से लेकर रात तक वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहता है। आम दिनों में ही मिनटों का सफर घरों में तब्दील रहता है। शुक्रवार की रात तो जिले में पांच सौ से ज्यादा शादियां थीं। इसके चलते ही ट्रैफिक पुलिस ने अतिरिक्त ड्यूटी भी लगा रखी थी, लेकिन जाम से राहत फिर भी नहीं मिली। दो इमरजेंसी क्यूआरटी, पांच टीआइ, आठ टीएसआइ और 126 ट्रैफिक कांस्टेबल व्यवस्था बनाने के लिए जूझते रहे। दिल्ली रोड पर शाप्रिक्स माल के पास वीनस गार्डन से लेकर परतापुर फ्लाईओवर और दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लोगों ने परेशानी झेली।