Move to Jagran APP

Sawan Shivratri 2020: बारिश के बीच भी श्रद्धा भाव से किया जा रहा भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, देखें तस्‍वीरें

Sawan Shivratri 2020 सावन माह में शिवरात्रि के महापर्व पर कोरोना काल का संकट और झमाझम हो रही बारिश के आगे भक्‍तों का जज्‍बा जीतता नजर आया।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 10:12 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 01:52 PM (IST)
Sawan Shivratri 2020: बारिश के बीच भी श्रद्धा भाव से किया जा रहा भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, देखें तस्‍वीरें
Sawan Shivratri 2020: बारिश के बीच भी श्रद्धा भाव से किया जा रहा भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, देखें तस्‍वीरें

मेरठ, जेएनएन। Sawan Shivratri 2020 सावन माह में शिवरात्रि के महापर्व पर कोरोना काल का संकट और झमाझम हो रही बारिश के आगे भक्‍तों का जज्‍बा जीतता नजर आया। मेरठ और आसपास के जिलों में कुछ स्‍थानों में मंदिरों में जाकर बाकायदा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव जलाभिषेक किया। कई स्‍थानों पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में भी अपने आराध्‍या का पूजन किया। आज जो भी मंदिर खोले गए हैं वहां पर भक्‍तों की कम ही भीड़ देखी जा रही है। पुलिस भी चाक चौबंद है।

loksabha election banner

शारीरिक दूरी नियम का पालन

सहारनपुर के गागलहेड़ी कस्बे व क्षेत्र में श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर मंदिरों में शारीरिक दूरी नियम का पालन करते हुए भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर समिति व पुलिस जलाभिषेक के लिए व्यवस्था व शारीरिक दूरी का पालन कराने में लगी। श्रावण शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शिवालयों में कम ही श्रद्धालु आ रहे हैं। अधिकांश घरों में ही महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। प्रमुख शिवालयों के बाहर पुलिस भी तैनात है। बागपत में बारिश के बीच शिवरात्रि पर भगवान भोले का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर रहे हैं श्रद्धालु। मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर में गांव सम्भलहेड़ा स्थिति सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर में पहुँचे श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस दौरान पुलिसकर्मी मन्दिर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की थर्मल स्कैनिंग कर रहे है। वहीं शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जानसठ के ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक शुरू। पुलिस के व्यापक प्रबंध किए हैं।

ऐसा पहली बार

संभवतया पहली बार ऐसा हुआ कि भक्‍त अपने भगवान से दूर रहे। भगवान शिव का जलाभिषेक नहीं कर पाएंगे। सभी भक्‍त अपने अपने घरों में ही शिव की आराधना कर रहे हैं। शिवरात्रि के महापर्व के एक दिन पहले मेरठ कांवड़यिों से पट जाता था। कोरोना काल में अलग ही नजारा शनिवार को रहा। औघडऩाथ मंदिर समेत सभी मुख्य शिवालयों पर प्रशासन के नोटिस से अजीब खामोशी फैली हुई थी। औघडऩाथ मंदिर के मुख्यद्वार बंद थे। यही हाल बिल्वेश्वर महादेव मंदिर और झाडख़ंडी महादेव मंदिर का रहा। शिवरात्रि पर जलाभिषेक का बड़ा महत्व है। रविवार को जलाभिषेक का समय सुबह से ही आरंभ हो जाएगा। भक्त घर पर ही जलाभिषेक करेंगे। बताया कि शिवलिंग पर फूल इस प्रकार चढ़ाएं कि मुख ऊपर रहे, अनामिका और अंगूठे का प्रयोग चढ़ाने के लिए करना चाहिए।

जलाभिषेक का शुभ समय

लाभामृत योग सुबह     9.01 से दोपहर 12.27

शुभ योग अपरान्ह        2.10 से 3.53 तक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.