विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut News: रेलवे का नया टाइम टेबल लागू, मेरठ से आने-जाने वाली ट्रेनों का समय जानने को पढ़ें यह खबर

By Jagran NewsEdited By: Parveen Vashishta
Published: Sat, 01 Oct 2022 06:00 AM (IST)

Meerut News रेलवे का नया टाइम टेबल लागू हो गया है। मेरठ से आने-जाने वाली कई ट्रेनों पर इसका असर ...और पढ़ें

रेलवे का नया टाइम टेबल आज से लागू
रेलवे का नया टाइम टेबल आज से लागू

मेरठ, जागरण संवाददाता। शनिवार एक अक्टूबर से रेलवे का नया टाइम टेबल लागू हो गया है। मेरठ पहुंचने वाली या मेरठ से आरंभ होने वाली देहरादून-दिल्ली-शताब्दी और मेरठ-गाजियाबाद पैसेंजर ट्रेन समेत छह ट्रेनों के संचालन का समय परिवर्तित हो गया है।

नए टाइम टेबल में मेरठ से गुजरने वाली कई ट्रेन शामिल  

नए टाइम टेबल में उन ट्रेनों को शामिल किया गया है जो गत वर्ष के टाइम टेबल में नहीं थी, लेकिन उनका संचालन वर्ष 2022 में आरंभ कर दिया गया है। इसमें वह ट्रेनें भी हैं जो पहले पैसेंजर ट्रेन के रूप में चल रही थी लेकिन अब उनका संचालन एक्सप्रेस के रूप में हो रहा है। मेरठ से गुजरने वाली हरिद्वार दिल्ली एक्सप्रेस, मेरठ कैंट से श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, दिल्ली सहारनपुर सुपर फास्ट जैसी ट्रेनें नए टाइम टेबल में शामिल हैं। 

इन ट्रेनों का समय भी बदला

मेरठ-गाजियाबाद पैसेंजर एक अक्टूबर से 4.30 बजे मेरठ सिटी स्टेशन से चलेगी। गाजियाबाद पहुंचने का समय शाम 5.35 हो गया है। अभी तक ट्रेन के मेरठ से आरंभ होने का समय शाम 4.45 बजे है। यह ट्रेन गाजियाबाद शाम 5.50 बजे पहुंचती थी। ट्रेन गाजियाबाद से सुबह 9 बजे चलती है और मेरठ पहुंचने का समय 10.10 है।

-देहरादून से नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस शाम पांच बजे आरंभ होती थी अब यह शाम 4.55 बजे आरंभ होगी। इसके मेरठ पहुंचने का समय रात में 9.23 बजे है जो अब 9.18 बजे हो जाएगा। और प्रस्थान समय रात 9.20 बजे हो जाएगा। जो पूर्व में 9.25 बजे है। 

- हरिद्वार वलसाड़ एक्सप्रेस का वर्तमान में प्रस्थान का समय शाम 5.30 बजे है। एक अक्टूबर से यह 5.20 बजे चलेगी। मेरठ में पहुंचने और प्रस्थान का समय अपरिवर्तित रहेगा। 

-हरिद्वार से लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस वर्तमान में में प्रस्थान समय शाम 5.30 बजे है। एक अक्टूबर से यह 5.20 बजे चलेगी। मेरठ में पहुंचने और प्रस्थान का समय अपरिवर्तित रहेगा।

-देहरादून कोटा नंदा देवी का आरंभ समय वर्तमान में रात 10.50 बजे है जो 10.45 बजे हो गया है। हालांकि मेरठ पहुंचने का समय अपरिवर्तित रहेगा।

-योगनगरी ऋषिकेश से कोचुवेली को जाने वाली ट्रेन अभी सुबह 6.10 बजे आरंभ होती है अब यह ट्रेन 6.15 बजे चलेगी। मेरठ में पहुंचने और प्रस्थान का समय अपरिवर्तित रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।