विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Unlock-1: शहर और सदर सराफा बाजार खोलने का आदेश, व्यापारियों की मांग पर सप्ताह में तीन-तीन दिन खोला जाएगा

By Prem BhattEdited By:
Published: Sat, 20 Jun 2020 09:08 AM (IST)

आखिरकार व्‍यापारियों की मांग पूरी हुई। प्रशासन ने शहर सराफा और सदर का सराफा बाजार हफ्ते में तीन तीन दिन खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है।

Unlock-1: शहर और सदर सराफा बाजार खोलने का आदेश, व्यापारियों की मांग पर सप्ताह में तीन-तीन दिन खोला जाएगा
Unlock-1: शहर और सदर सराफा बाजार खोलने का आदेश, व्यापारियों की मांग पर सप्ताह में तीन-तीन दिन खोला जाएगा

मेरठ, जेएनएन। Unlock-1 शहर सराफा में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत के बाद बाजार को बंद कर दिया गया था। सदर का सराफा बाजार भी बंद था। शुक्रवार को दोनों बाजारों को खोलने का आदेश कर दिया गया है लेकिन सप्ताह में तीन दिन। वहीं नगर निगम के सामने स्थित मीना बाजार और जली कोठी की दुकानों को भी खोलने का आदेश जारी कर दिया गया।

कई दिन से हो रहा था हंगामा

शहर सराफा को काफी जद्दोजहद के बाद व्यापारियों की मांग पर खोला गया था लेकिन दो दिन बाद ही वहीं कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद इस बाजार को फिर से बंद कर दिया गया। सराफा व्यापारी बाजार खोलने की मांग को लेकर कई दिन से हंगामा कर रहे थे। शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ङ्क्षसह और सीओ कोतवाली ने संयुक्त आदेश जारी करके इस बाजार को सप्ताह में तीन दिन खोलने का आदेश दे दिया। यह बाजार रविवार, मंगलवार और गुरुवार को खुलेगा।

सोमवार को साप्ताहिक अवकाश

सदर सराफा बाजार को भी खोलने की मांग व्यापारी कर रहे थे। एसीएम प्रथम सुनीता सिंह ने शुक्रवार को सदर सराफा को भी खोलने का आदेश जारी कर दिया। आदेश के मुताबिक बाजार की दोनों पटरी केवल तीन दिन रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को खुलेंगी। घंटाघर से मीना बाजार और नगर निगम के सामने से होता हुए केसर गंज पुलिस चौकी तक के बाजार और छतरी वाले पीर से सोतीगंज तक के बाजार को भी नगर मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार सिंह ने सीओ कोतवाली के साथ संयुक्त भ्रमण के बाद सप्ताह में छह दिन खोलने का आदेश जारी कर दिया। एक दिन दायीं और अगले दिन बायीं पटरी खुलेगी। प्रत्येक दुकान सप्ताह में तीन दिन ही खुल सकेगी और सोमवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

बाजार खुलने की यह रहेगी व्‍यवस्‍था

बाजार का नाम                                दायीं पटरी के दिन                       बायीं पटरी के दिन

सदर सराफा                              रविवार, मंगलवार, शुक्रवार               रविवार, मंगलवार, शुक्रवार

शहर सराफा                             रविवार , मंगलवार, बृहस्पतिवार          रविवार , मंगलवार, बृहस्पतिवार

घंटाघर से मीनाबाजार और केसरगंज पुलिस चौकी तक  मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार रविवार, बुधवार, शुक्रवार

छतरी पीर से जली कोठी तक            मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार           रविवार, बुधवार, शुक्रवार