विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mela Budha Babu: नौचंदी के बाद मेला बूढ़ा बाबू की डेट भी हुई फाइनल, मेरठ के पास लगता है ये खास मेला

Published: Tue, 10 Jun 2025 01:22 PM (GMT+05:30)

सरधना नगर पालिका में बूढ़ा बाबू मेला को लेकर बोर्ड बैठक हुई जिसमें विधायक अतुल प्रधान भी शामिल हुए। मेले ...और पढ़ें

20 से लगेगा मेला बूढ़ा बाबू ।
20 से लगेगा मेला बूढ़ा बाबू ।

HighLights

  1. विधायक अतुल प्रधान ने किया सहयोग का वादा |
  2. बोर्ड बैठक में सहमति, कुछ मुद्दों पर असहमति |

जागरण संवाददाता, सरधना। नगर पालिका सभागार में सोमवार को मेला बूढ़ा बाबू को लेकर बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान अधिकांश विषयों पर सभासदों से सहमति बनी और कुछ विषय शेष रह गए।

वहीं, बताया गया कि मेला बूढ़ा बाबू का आयोजन आय व्यय को समतुल्य करने के लिए प्रायोजकता के सहयोग से होगा। जिस कार्यक्रम में कमी रहेगी। वहां पर पालिका आंशिक योगदान करेगी। मेला कस्बे में 20 जून से 12 जुलाई तक रहेगा।

मेला बूढ़ा बाबू को लेकर नगर पालिका सभागार में सोमवार को बोर्ड बैठक हुई। इस दौरान अध्यक्षता चेयरपर्सन सबीला बेगम ने की। वहीं, सरधना विधायक अतुल प्रधान भी मौजूद रहे। शुरुआत के समय में ईओ दीपिका शुक्ला और सभासदों में कई विषयों को लेकर आपसी तालमेल नहीं बैठ पाया। जिसके चलते हंगामे की स्थिति रही और बोर्ड बैठक देर शाम तक चलती रही।

ईओ ने फोन पर जानकारी दी कि मेला 20 से 12 जुलाई तक आयोजित होगा। मेले का आयोजन आय व्यय को समतुल्य करने के लिए स्पांन्सरशिप यानि प्रायोजकता के सहयोग से होगा व पालिका आंशिक योगदान करेगी। उन्होंने बताया कि अधिकांश विषयों पर सभासदों की सहमति हो गई है। शेष पर सकारात्मक की उम्मीद है।

वहीं, कुछ व्यवस्थाओं में खर्चों को घटाया भी सकता है। इससे पूर्व शुरुआत के समय में मेला बूढ़ा बाबू के आयोजन में कई विषयों को लेकर सभासदों और ईओ की काफी देर तक गहमागहमी भी हुई। जिस पर सरधना विधायक अतुल प्रधान ने डीएम सहित अन्य अधिकारियों को फोन कर समाधान निकालने की भी कोशिश की।

उन्होंने कहा कि मुशायरा कार्यक्रम में वह भी अपनी तरफ से सहयोग करेंगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन होगा।