मेरठ : होम आइसोलेटेड मरीजों के लिए बड़ी राहत, ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए बनाएं गए तीन सेंटर; जानें पूरा अपडेट
डीएम ने कोरोना वायरस से प्रभावित होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे मरीजों को बड़ी राहत दी है। ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। क्योंकि मरीजों की सुविधा के लिए ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए तीन सेंटर स्थापित कर दिए गए हैं।
मेरठ, जेएनएन। डीएम ने कोरोना वायरस से प्रभावित होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे मरीजों को बड़ी राहत दी है। ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। क्योंकि मरीजों की सुविधा के लिए ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए दो सेंटर स्थापित कर दिए गए हैं। जबकि एक सेंटर का निर्धारण अभी नहीं हो सका है, उसकी चर्चा चल रही है। जहां से लोग ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। वह भी निर्धारित शुल्क पर। शनिवार को यह नई व्यवस्था 24 से 48 घंटे के भीतर चालू करने के निर्देश जिलाधिकारी ने नगर निगम अधिकारियों को दिए हैं।
जिलाधिकारी के बालाजी के निर्देशानुसार नवजात विद्यापीठ इंटर कालेज दिल्ली रोड, सामुदायिक केंद्र डिफेंस एनक्लेव कंकरखेड़ा का स्थान तय है, जबकि तीसरे केंद्र गंगानगर सामुदायिक केंद्र को स्थापित करने की चर्चा चल रही है। यहां पर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर संग्रह और वितरण केंद्र बनाए जाएंगे। संग्रह व वितरण की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई है। उनके सहयोग में पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग को लगाया गया है। जिलाधिकारी के बाला जी ने नगर निगम को निर्देशित किया है कि ऑक्सीजन सिलेंडर के वितरण की व्यवस्था 24 से 48 घंटे में सुनिश्चित करें। अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी तत्काल लगाने के लिए कहा है। साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफलिंग अग्रवाल गैसेज परतापुर और माहेश्वरी गैसेज मोहिद्दीनपुर से की जाएगी। रिफलिंग प्लांट में सक्षम अधिकारी और कर्मचारी ही जायेंगे। लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर निर्धारित सेंटरों से की जाएगी।
ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त करने ये दस्तावेज जरूरी
- आधार कार्ड की फोटो कापी
- डाक्टर की दवा का पर्चा
- आक्सीजन सैचुरेशन लेवल रिपोर्ट
कोरोना टेस्ट रिपोर्ट
- ये शुल्क चुकाना होगा
- डी टाइप बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए 600 रुपये प्रति सिलेंडर।
- बी टाइप छोटे आक्सीजन सिलेंडर के लिए 250 रुपये प्रति सिलेंडर।