विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में जमानत पर छूटे बदमाश ने युवक पर की फायरिंग, 8 साल पहले बहन से मांगी थी 5 लाख रुपये की रंगदारी 

By Vinod Phogat Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 03 Nov 2026 12:35 PM (IST)

Meerut News: जेल से जमानत पर छूटे बदमाश ने मेरठ में एक युवक पर फायरिंग की। युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर जान बचाई।

-बदमाश ने आठ वर्ष पहले पीड़ित की बहन से मांगी थी पांच लाख की रंगदारी

-बदमाश ने आठ वर्ष पहले पीड़ित की बहन से मांगी थी पांच लाख की रंगदारी

HighLights

  1. रंगदारी मामले में दबाव बनाने का आरोप।

  2. युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर बचाई जान।

जागरण संवाददाता, मेरठ। जेल से जमानत पर आए बदमाश ने गली में टहल रहे युवक पर फायरिंग कर दी। युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि बदमाश ने आठ वर्ष पहले पीड़ित की बहन से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में समझौते के लिए दबाव बनाने को बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया।

लिसाड़ी गेट के इत्तेफाक नगर निवासी भूरा ने बताया कि आठ वर्ष पहले शादाब ने उसकी बहन से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में शादाब पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज हुआ था और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह मुकदमा अब न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। एक महीने पहले शादाब गांजे की तस्करी में जेल चला गया था।

12 दिन पहले ही वह जेल से जमानत पर आया है। भूरा ने बताया कि सोमवार रात 11 बजे वह अपनी गली में टहल रहा था। इसी दौरान शादाब अपने दो साथियाें के साथ बाइक पर आया और उस पर फायरिंग कर दी।

किसी तरह उसने पड़ोसी के घर में घुसकर जान बचाई। फायरिंग की सूचना मिलते ही सीओ कोतवाली संग्राम सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ का कहना है कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही उन्हें गिफ्तार किया जाएगा।

गाली-गलौज के विरोध पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव

मेरठ : लिसाड़ी गेट के इत्तेफाक नगर निवासी साबिर के पुत्र अल्लू ने पड़ोसी मन्नू के साथ गाली-गलौज कर दी। मन्नू ने विरोध किया तो आरोपित ने मारपीट कर दी। मारपीट होते देख दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट व पथराव हुआ।

सूचना मिलते ही सीओ कोतवाली संग्राम सिंह व थाना प्रभारी विशाल कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।