विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ का नीला ड्रम कांड: हत्या के एक साल पहले से मुस्कान से तलाक लेना चाहता था सौरभ, कोर्ट में खुलासा 

Published: Fri, 02 Oct 2026 10:03 AM (IST)

नीला ड्रम हत्याकांड की सुनवाई के दौरान कोर्ट में खुलासा हुआ कि सौरभ हत्या से करीब एक साल पहले अपनी पत्नी मुस्कान से तलाक लेना चाहता था।

News Article Hero Image

HighLights

  1. नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट में अहम जानकारी सामने आई।

  2. सौरभ हत्या से एक साल पहले पत्नी मुस्कान से तलाक चाहता था।

  3. मुस्कान और प्रेमी साहिल शुक्ला को दोषी करार दिया गया।

जागरण संवाददाता, मेरठ। चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड की सुनवाई के दौरान कोर्ट में अहम जानकारी सामने आई। जिला शासकीय अधिवक्ता केके चौबे ने सुनवाई के दौरान बताया कि हत्या से करीब एक साल पहले सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान से तलाक लेना चाहता था।

लेकिन, परिवार के हस्तक्षेप के बाद तलाक का फैसला वापस ले लिया था। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे। अदालत ने बुधवार को मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को दोषी करार दिया है। 14 अक्टूबर को दोनों को सजा सुनाई जाएगी।

सौरभ राजपूत ने 2016 में मुस्कान से प्रेम विवाह किया था। 2019 में विवाद के बाद दोनों अलग हो गए थे। इसी वर्ष मुस्कान ने बेटी पीहू को जन्म दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने बच्ची का वास्ता देकर दोनों के बीच समझौता करा दिया और दोनों साथ रहने लगे। इसी साल एक कार्यक्रम में मुस्कान की मुलाकात स्कूल के सहपाठी साहिल से हुई।

इसके बाद दोनों की नजदीकी बढ़ती चली गई। मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने बताया कि 2021 में बेटी पीहू को उनके पास छोड़कर मुस्कान गुरुग्राम चली गई थी। सौरभ को शक था कि इस दौरान साहिल भी उसके साथ था। इसके बाद ही उसने तलाक के लिए अर्जी डाली थी। मुस्कान की गिरफ्तारी के बाद से ही बेटी पीहू नाना-नानी के साथ रहती है।

यह भी पढ़ें- मेरठ के नीला ड्रम केस में आज आ सकता है अदालत का फैसला, सौरभ के हत्यारोपितों मुस्कान और साहिल को जेल में नहीं आई नींद