नीला ड्रम हत्याकांड: सौरभ की मां ने जेल में पैदा हुई बेटी को अपनाने से किया इनकार, कहा- साहिल की बेटी है
Neela Drum Murder Case | सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई गई ...और पढ़ें
HighLights
मुस्कान और साहिल को सौरभ राजपूत हत्या में फांसी।
सौरभ की मां ने छोटी बेटी को अपनाने से मना किया।
मां ने कहा, बच्ची साहिल की, डीएनए टेस्ट नहीं।
जागरण संवाददाता, मेरठ। Neela Drum Murder Case | सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में न्यायालय ने मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई। तभी सौरभ की मां रेनू देवी ने मुस्कान की जेल में पैदा हुई छोटी बेटी को अपनाने से साफ इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि यह बच्ची उनके बेटे की नहीं, बल्कि साहिल शुक्ला की है। उनका परिवार इसकी जांच के लिए डीएनए टेस्ट नहीं कराएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे लोग अदालत की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। जल्द ही दोनों को फांसी पर लटका देना चाहिए। ऐसे अपराधियों को समाज में रहने का हक नहीं है।
निर्णय आने से पहले ही रेनू देवी ने न्यायालय पहुंच गई थीं। उन्होंने बताया कि मुस्कान की छोटी बेटी राधा उनके बेटे सौरभ की नहीं है। यह बच्ची उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की है। छोटी बेटी राधा का जन्म 24 नवंबर 2025 को जेल के भीतर हुआ था। इसी तारीख को सौरभ का जन्मदिन भी था।
जेल में पैदा हुई बच्ची को सौरभ के घरवालों ने नहीं अपनाया
रेनू देवी ने कहा कि जब बच्ची जेल में पैदा हुई थी, तब साहिल ने खुशी से मिठाई खिलाने की बात कही थी। सौरभ के परिजनों ने स्पष्ट किया कि वे इस बच्ची का कोई डीएनए मिलान भी नहीं करवाएंगे। उनका इस छोटी बच्ची से कोई ताल्लुक नहीं है।

सौरभ की बड़ी बेटी पर मां ने साफ किया रुख
सौरभ की बड़ी बेटी पीहू को लेकर उनका रुख अलग है। यदि पीहू के नाना-नानी बिना किसी कार्रवाई के उसे देना चाहें, तो वे उसे रखने को तैयार हैं। अदालत के निर्णय के बाद रेनू की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने पुलिस से लेकर अधिवक्ताओं का धन्यवाद किया है।
